फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp honoured backwards : rpn

भाजपा करती है पिछड़ों का सम्मान : आरपीएन

Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
bjp honoured backwards : rpn
भाजपा करती है पिछड़ों का सम्मान : आरपीएन
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कहा कि पिछड़ों का विश्वास भाजपा के साथ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन वर्गों के लिए जो काम किया है, वह सराहनीय है। पिछड़ी जातियों पर सभी दल जोर लगा रहे है, लेकिन ये जातियां पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ी हैं।

उन्होंने देवरिया नगर में पेपर मिल मालिक संजय सिंह के आवास, देवरिया देहात मंडल के कोल्हुआ और बैतालपुर मंडल के बसडीला में आयोजित जन चौपाल में कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इसमें सभी जातियों का ख्याल रखा जाता है। भाजपा के कार्यकर्ता लगन व मेहनत के साथ पार्टी में बने रहते हैं वहीं आगे जाकर जिम्मेदारी निभाते हैं। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है, वहीं और दल केवल अपने कार्यकर्ता का प्रयोग वोट बटोरने के लिए करते हैं। यह पार्टी राष्ट्र के लिए काम करती है, वोट के लिए नहीं। जबकि सपा, बसपा, कांग्रेस अपने वोट के लिए काम करती हैं। अपना वोट बैंक बनाने के लिए समाज में अगड़ा-पिछड़ा का बीज सपा और अन्य दल बो रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश से सपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा। बसपा पहले ही साफ हो चुकी है। कांग्रेस कई दशकों से उत्तर प्रदेश में वेंटिलेटर पर है। इस दौरान सांसद दरभंगा गोपालजी ठाकुर, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, प्रेम अग्रवाल, नवीन सिंह, ब्रह्मा सिंह, शैलेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, विपिन, रणविजय सिंह, अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्रा, सत्यप्रकाश, जीवन लाल, बैजनाथ, रजनीश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed