फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP has nothing to do with farmers' suffering: Virender Chaudhary

किसानों की पीड़ा से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं : वीरेंद्र चौधरी

Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP has nothing to do with farmers' suffering: Virender Chaudhary
लार के राउतपार रघेन में मंच पर बैठे कांग्रेस के नेता - फोटो : SALEMPUR
किसानों की पीड़ा से भाजपा को कोई लेना-देना नहीं : वीरेंद्र चौधरी
विज्ञापन

सलेमपुर (देवरिया)। लार ब्लॉक के राउतपार रघेन में मंगलवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि आज किसान अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहा है। वहीं भाजपा किसानों के खिलाफ जहर उगल रही है, उसे किसानों की पीड़ा से कोई लेना-देना नहीं है। किसानों की चिंता सिर्फ कांग्रेस को है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बल पर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी। युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव ने कहा कि इस समय सबसे ज्यादा परेशान युवा, व्यापारी, किसान, नौजवान हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। यह सरकार रोजगार देने में असफल है। बिना कांग्रेस की सरकार बने इनकी परेशानी दूर नहीं होगी। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने का अभियान ग्राम पंचायत स्तर पर तेजी से चलाया जाएगा। पूर्व प्रदेश सचिव रामजी गिरि ने कहा की कांग्रेस ने सभी वर्गों का कल्याण किया है। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष लार डॉ. रमाशंकर पटेल, जगरनाथ यादव, वशिष्ठ मोदनवाल, मनोज सिंह अमेठिया, दीनदयाल प्रसाद, भागीरथी प्रसाद, महेंद्र अंबेडकर, संजय गुप्ता, बालचंद्र पटेल, रामविलास तिवारी, भरथमणि त्रिपाठी, अभिनीत उपाध्याय, अनिरुद्ध शर्मा, पवन दूबे, राजेश त्रिपाठी, उपेंद्र प्रसाद, सुबाष राय, सत्य प्रकाश, बबलू यादव, प्रभुनाथ यादव आदि उपस्थित थे। सर्वसम्मति से अनिरुद्ध प्रसाद को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed