{"_id":"63dab6c5cc8dcb374562284a","slug":"bjp-district-comitee-meeting-deoria-news-gkp4660436156-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने जनता में विश्वास व भरोसा कायम किया : सूर्य प्रताप शाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने जनता में विश्वास व भरोसा कायम किया : सूर्य प्रताप शाही
विज्ञापन
सलेमपुंर में भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जनता में विश्वास व भरोसा कायम किया : सूर्य प्रताप शाही
श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। श्री रैनाथ ब्रह्मदेव महाविद्यालय में भाजपा जिला कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में बुधवार को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में देवरिया का प्रतिनिधित्व पहले से ही रहा है। भाजपा ने जनता में विश्वास व भरोसा करायम किया है।
कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए देश की सारी नकारात्मक ताकतें एक हो र्गइं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा 2024 में लोकसभा का चुनाव न जीते, इसके लिए सारे विपक्षी जनता में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसीलिए देश को विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दे को हटाने के लिए रामचरितमानस पर अपने स्वभाव के अनुसार टिप्पणी कर रहे हैं।
दूसरे सत्र में सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि डाटा प्रबंधन पार्टी के विस्तार का आधारभूत अंग है। जिस तरह से पार्टी का विस्तार निचले स्तर तक हुआ है, इस विस्तार को और आगे ले जाना है। ऐसी परिस्थिति में पार्टी समस्त दायित्यवान कार्यकर्ताओं का डाटा एक प्लेटफॉर्म यानी राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक हो डाटा प्रबंधन का कार्य शुरू किया है। इसलिए पार्टी ने सरल एप का निर्माण किया है।
विज्ञापन
तीसरे सत्र प्रस्ताव में राजनीतिक प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने रखा। इसके समर्थन में जिला महामंत्री रविंद्र किशोर कौशल, जिलामंत्री निर्मला गौतम, जिलामंत्री महेश मणि और जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, पवन कुमार मिश्र ने अपनी बात रखी।
कार्यसमिति ने उन राजनैतिक दलों के खिलाफ सामाजिक सौहार्द बनाये रखने का संकल्प प्रस्ताव पास किया, जो व्यक्ति हमारे संस्कृति और मान्य मूनल्यों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी कर प्रदेश में जातीय एवं वर्ग संघर्ष पैदा करना चाहती है।
चौथे सत्र में जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी द्वारा पन्ना प्रमुख और उनकी पांच सदस्यी समिति बनाई जानी है। पांचवें और अंतिम सत्र समापन में जनप्रतिनिधियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों का बखान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीशचंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्ग के हितो में अनेक योजना चला रही है। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा की सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, मजदूर, महिला, शोषित, वंचितों को ध्यान में रख कर काम कर रही है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, बरहज विधायक दीपक मिश्रा शाका, छठ्ठेलाल निगम, मार्कंडेय शाही, विजयबहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, राजेश कुमार मिश्र, अजय शाही, अजय दूबे, गंगा कुशवाहा, प्रमोद शाही, श्रीनिवासन मणि, रमेश सिंह, रामाज्ञा चौहान, अभिषेक जायसवाल, अंबिकेश पांडेय, तेजबहादुर पाल, बलराम उपाध्याय महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह आदि मौजूद रहे।