फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp declared it cell team

Deoria News: भाजपा ने बनाए आईटी और सोशल मीडिया के संयोजक व सह संयोजक

Wed, 28 Feb 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 28 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
bjp declared it cell team
शिवेश को आईटी तो शुभम को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा ने आईटी और सोशल मीडिया के संयोजक और सह संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। इसके तहत आईटी विभाग का शिवेश पांडेय को संयोजक, रवि भूषण पांडेय रूपम को सहसंयोजक तथा सोशल मीडिया विभाग का शुभम मणि त्रिपाठी को संयोजक, राहुल कुमार व अंकित श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया है। औराचौरी पार्टी कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज का समय आईटी और सोशल मीडिया का है। समाज में आईटी और सोशल मीडिया की विश्वसनीयता अधिक है। मुझे विश्वास है कि ये सभी लोग अपने कार्यों से लोगों के मन में भाजपा और सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों के प्रति विश्वास को मजबूत करेंगे। साथ ही जिले में पार्टी को एक ऊंचाई पर ले जाएंगे। इससे पहले संयोजक व सह संयोजकों को मिठाई खिलाकर शुभकामना दी गई।
नवनियुक्त आईटी विभाग और सोशल मीडिया विभाग के संयोजक और सह संयोजकों ने यह विश्वास दिलाया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पार्टी को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश कुमार मिश्रा, अंबिकेश पांडेय, अक्षय सिंह, रवि पांडेय, संजीव राय, कामेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
वहीं, मनोनयन पर सांसद डाॅ. रमापतिराम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद रविंद्र कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक रुद्रपुर जयप्रकाश निषाद, सदर शलभ मणि, रामपुर कारखाना सुरेंद्र चौरसिया, बरहज दीपक मिश्र, भाटपाररानी सभाकुंवर कुशवाहा, नपाध्यक्ष अलका सिंह, अजय शाही, अजय कुमार दूबे आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed