फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bjp celebrated pm birthday as health day

भाजपा ने गरीबों को दी स्वास्थ्य सुविधा : सांसद

Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
bjp celebrated pm birthday as health day
सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने बच्चे को पल्स पोलियो ड्राप पिलाकर शुभारम्भ किया।संवाद - फोटो : DEORIA
भाजपा ने गरीबों को दी स्वास्थ्य सुविधा : सांसद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा के सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सभी ब्लॉकों में शिविर लगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। शहर के चकियवां ढाले के पास स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सदर सांसद डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से समाज की चिंता करती है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से समाज के हित में कई आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने गरीबों के अच्छे इलाज की चिंता की और देश में कई नए एम्स तथा मेडिकल कॉलेज खोलने का काम किया। गरीबों को मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मिल रहा है। भारतीय जनऔषधि केंद्रों को खोल सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, अनिल गुप्ता, डॉ. राधेश्याम शुक्ला, विजय पटेल, अखिलेश मिश्र, मिथिलेश मिश्र, अतुल पासवान नन्हे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो समाचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर लगी प्रदर्शन
लार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन व्यक्तित्व प्रदर्शनी पखवाड़ा के रूप में तीन दिनों तक मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री के बाल्यावस्था से लेकर अब तक की तस्वीरें लगाई गई हैं। पहले दिन सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शनी को देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह व सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने डाक बंगले में फीता काट कर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री की शख्सियत व उनकी लोकप्रियता को देखते हुए 64 देशों ने उनके नाम और तस्वीर के साथ डाक टिकट जारी किया है। कार्यक्रम को संयोजक बलबीर सिंह दादा, प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू, मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेशधर दुबे ने संबोधित किया। इस दौरान चेयरमैन सरोज यादव, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुधा सिंह, विष्णुकांत तिवारी, अरुण सिंह गुड्डू, रामेश्वर सिंह, पुष्पा देवी, हृदयानंद सिंह, मनीष सिंह बंटी, केडी सिंह, धीरज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख प्रतिनिधि ने मरीजों में बांटे फल
लार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चल रहे तीन दिवसीय प्रदर्शनी पखवाड़ा के पहले दिन प्रमुख प्रतिनिधि अमित सिंह बबलू ने सीएचसी लार में भर्ती मरीजों व प्रसूताओं के बीच फल वितरित किया।
फोटो समाचार।
भाजपा सरकार के लिए जनता की सेवा ही धर्म: जयप्रकाश
रुद्रपुर। भाजपा सरकार जनता की सेवा को केंद्र में रख कर काम कर रही है। राजनीति में सेवा को धर्म मान कर देश को आगे बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। ये बातें रविवार को क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद ने सीएचसी पर आयोजित चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की बाल्यावस्था से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक विशाल फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा शिविर में करीब सौ मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर इलाज किया गया। इस दौरान महेश मणि, दिलीप जायसवाल, मनीष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, सुशीलचंद, रुद्रनाथ मिश्र, मदन उपाध्याय, जयबहादुर गौतम, गिरीश सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
स्वास्थ्य मेले का आयोजन
रामपुर बुजुर्ग/बनकटा। बनकटा विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन बनकटा प्रमुख बिंदा सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी हम सभी के प्रेरणास्रोत और सर्वप्रिय नेता हैं। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हृदयालाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय, गुड्डू गोस्वामी, बादल, प्रेमसागर कुशवाहा, विजय सिंह, अशोक पटेल, रवींद्र कुमार बारी आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो समाचार
नमो चित्र प्रदर्शनी का आयोजन
सलेमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की 72वीं वर्षगांठ के अवसर पर सेवा पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजित हुआ। वहीं, नगर के इचौना बाजार के प्राथमिक विद्यालय पर नमो चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन सांसद रविंद्र कुशवाहा ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र पर आधारित संकलित प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल व संचालन अशोक कुमार तिवारी ने किया। अनूप उपाध्याय एवं विनय पांडेय ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान अमरेश सिंह बबलू, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल, रविंद्र श्रीवास्तव, बृजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश यादव, धनंजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
फोटो
स्वास्थ्य सुविधा के प्रति सरकार संकल्पित : राजकुमार शाही
भाटपाररानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य राजकुमार शाही ने स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी आदित्य नाथ की सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, अमित शाही, मंटू पटेल, जितेंद्र जायसवाल, संजय जायसवाल, विश्वंभर पांडेय, बंटी शाही, संतोष शाही, अजय पांडेय, आनंद पियूष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
मरीजों में वितरित किया गया फल
भटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर रविवार को सीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर लोगों का परीक्षण किया गया। अस्पतालों में मरीजों को फल वितरित किया या। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे पहले मुख्य अतिथि अजित कुमार सिंह ने पल्स पोलियो ड्राप बच्चों को पिलाकर शिविर का शुभारंभ किया। लोगों ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रमेश चंद्र वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार सिंह, दीपक वर्मा, जय प्रकाश मिश्र, विशम्भरनाथ तिवारी, योगेश प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद

- फोटो
समाज सेवा के प्रति संकल्पित रहें कार्यकर्ता : डॉ. रतनपाल
गौरी बाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। एमएलसी डॉ. रतनपाल सिंह, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने नमो छाया प्रदर्शनी का अवलोकन कर समाज सेवा का संकल्प लिया। एमएलसी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज सेवा के प्रति संकल्पित रहना होगा। स्वास्थ्य शिविर में खून, आंख व अन्य बीमारियों की जांच की गई। लोगों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, प्रमोद शाही, कृष्णानाथ राय, बृजेश गुप्ता, आदित्य सिंह, अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed