फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BJP candidate Dr. Ratanpal defeated Dr. Kafeel of SP by 3224 votes.

3224 मतों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल ने सपा के डॉ. कफील को हराया

Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Dr. Ratanpal defeated Dr. Kafeel of SP by 3224 votes.
एमएलसी का चुनाव रतनपाल सिंह के जितने पर जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र। संवाद - फोटो : DEORIA
3224 मतों से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल ने सपा के डॉ. कफील को हराया
विज्ञापन

देवरिया। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन विधान परिषद सदस्य देवरिया-कुशीनगर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. कफील को 3224 मतों से पराजित कर लंबे समय बाद भाजपा का परचम स्थानीय निकाय चुनाव में लहराया।
देवरिया और कुशीनगर जिले के 5526 मतदाताओं में से 5424 ने मतदान किया था। 102 मत अवैध हो गए। 5322 मतों की हुई गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह को 4255 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी डॉ. कफील खान को 1031 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

चुनाव में छह प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। कलेक्ट्रेट में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। गणना के लिए आठ टेबल बनाए गए थे। शुरूआत से ही भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह बढ़त बनाएं रहे। मतगणना पूरी होने तक उनकी बढ़ता कायम रही। टेबल नंबर एक पर 809, दो पर 792, तीन पर 509, चार पर 734, पांच पर 737, छह पर 750, सात पर 521, आठ पर 572 मतों की गिनती हुई। डॉ. रतन पाल सिंह सबसे अधिक 640 मत टेबल नंबर दो पर प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी डॉ. कफील को टेबल नंबर एक पर 155 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed