{"_id":"6215233ba0d3201bfa376473","slug":"bjp-candidate-and-150-others-booked-in-violatiom-of-model-code-of-conduct-deoria-news-gkp4278228200","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी समेत 150 लोगों पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी समेत 150 लोगों पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रत्याशी समेत 150 लोगों पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज
भाटपार रानी। भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर कुशवाहा समेत 150 समर्थकों पर सोमवार की देर रात भाटपार रानी थाने में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि भाटपाररानी में सोमवार की शाम भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो में फुलवरिया से भाटपार रानी होते बेलपार चौराहे तक कोविड-19 के नियमों के उल्लंघन के साथ ही चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं।
भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन का यह दूसरा केस दर्ज हुआ है। इसके पूर्व नामांकन प्रक्रिया के दौरान सपा प्रत्याशी डॉ आशुतोष उपाध्याय उर्फ बबलू और उनके समर्थकों पर कोविड प्रोटोकाल के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी सभा कुंवर व 150 अज्ञात लोगों पर चुनाव आचार संहिता एवं कोविड-नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।