{"_id":"64cfe38a9429dc950f0f49b6","slug":"bill-of-one-fan-and-two-led-bulbs-is-coming-three-thousand-deoria-news-c-208-1-deo1001-3372-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक पंखे और दो एलईडी बल्ब का बिल आ रहा तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक पंखे और दो एलईडी बल्ब का बिल आ रहा तीन हजार
विज्ञापन
लोगों ने ऊर्जा मंत्री, जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से की शिकायत
देवरिया। बिजली निगम की कार्यप्रणाली भी कमाल की है। घर में महज एक पंखे और दो एलईडी बल्ब और बिल आ रहा महीने का तीन हजार। ऐसा किसी एक या दो के साथ नहीं बल्कि गांव में करीब 12 लोगों के साथ हुआ है। अधिक बिजली बिल से खफा लोगों ने ऊर्जा मंत्री, जिलाधिकारी व जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की है। अवर अभियंता ने इसकी जांच कराने की बात कही है।
भटनी के अहिरौली गांव में अधिक बिजली का बिल आने से लोग परेशान हैं। बिजली का बिल ठीक कराने को लोग आए दिन सब स्टेशन का चक्कर लगा रहे हैं। वही बिजली बिल वसूल करने आये बिल रीडर से लोगों की जमकर बहस हो रही है। गांव के संदीप कुमार गुप्त ने बताया कि मेरे घर में एक पंखा और दो एलईडी बल्ब है। हमेशा महीने में डेढ़ सौ के करीब बिजली का बिल आता था, लेकिन इन दिनों तीन हजार के आसपास बिल आ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में गरीब तबके के घरों में एक पंखे और दो -तीन एलईडी बल्ब जलते है। ऐसे में इतने बिजली का बिल समझ से परे है। बताया कि इसकी शिकायत ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, जिलाधिकारी, अधीक्षण अभियंता समेत विभिन्न अधिकारियों से की गई है। जिम्मेदार अधिकारी इसे गलत भी बता रहे हैं, लेकिन बिल कम करने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। गांव वालों ने समस्या समाधान नहीं होने पर सब स्टेशन का घेराव करने की चेतावनी दी है। अवर अभियंता शक्ति कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।