फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bikers extort money from water distributor

Deoria News: बाइक सवारों ने पानी के डिस्ट्रीब्यूटर से छीनी रकम

Tue, 29 Jul 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 29 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bikers extort money from water distributor
सलेमपुर। बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की देर रात पानी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर की पिटाई कर दी। आरोप है कि वसूली की रकम भी बदमाशों ने छीन ली। शोर होने पर बाइक सवार भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बिराजमार गांव निवासी अमित कुमार सिंह सोहनाग मोड़ पर अवध परिसर में एक कंपनी के पानी डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उनके एजेंसी से बाजार के अन्य दुकानों पर पानी की सप्लाई की जाती है। जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम वह बाजार की दुकानों से सप्लाई हुए पानी का रुपये वसूली कर रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने डिस्ट्रीब्यूटर की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि बाजार से वसूली रकम भी छीन ली। जब डिस्ट्रीब्यूटर ने शोर किया तो बाइक सवार भाग गए। पीड़ित ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सुनील कुमार पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed