{"_id":"679938a07e5699561a0802c2","slug":"bike-rider-dies-in-car-collision-deoria-news-c-208-1-deo1004-145825-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के पास एक कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 66 वर्षीय अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें कार से ही मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही अधेड़ ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के बाबा देवरस नगर कसया निवासी दीनानाथ शर्मा भलुआ गांव में 26 जनवरी को रिश्तेदारी में आए थे। बताया जा रहा है कि वह सोमवार को अपनी बाइक से अपने गांव जा रहे थे। वह अभी बाइक लेकर देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे के पास ही ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उनके बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दीनानाथ शर्मा बाइक लिए हवा में उछलते हुए सड़क पर जा गिरे। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उसी कार से अस्पताल भिजवाया।