फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies after being hit by pickup

Deoria News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 21 Nov 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 21 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by pickup
रामलक्षन। रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहनी थी।
विज्ञापन

मृतक नीरज पासवान (18 वर्ष) पुत्र जयप्रकाश पासवान निवासी श्रीनगर कोल्हुआं अपने मामा के साथ रुद्रपुर से हाटा के एक अस्पताल में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रामलक्षन चौराहे से करीब 200 मीटर आगे रैश्री मोड़ के पास पहुंची, उसी दौरान गौरी बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज पासवान की मौके ही मौत हो गई। पीछे बैठे नीरज के मामा आकाश पासवान (36 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक पिकअप सहित फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed