फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike rider dies after being hit by a bus

Deoria News: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a bus
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेराचंद चौराहा के पास मंगलवार की शाम को स्कूली बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहयोग से उसे अस्पताल भिजवाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। उधर मौत की जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के रामपुर श्रीपाल गांव के रामलखन सिंह (19) मंगलवार को किसी काम से बाइक से अकेले हेतिमपुर की तरफ कहीं गया था। शाम को घर वापस लौट रहा था। अभी महुआडीह थानाक्षेत्र के मुंडेरा चन्द चौराहा से 100 कदम दक्षिण पहुंचा था। तभी हेतिमपुर नगर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय की बस से आमने - सामने भिडंत हो गई। इसमें रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। राहगीरों सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग से एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। रामलखन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता था। अभी शादी नहीं हुई थी। मौत से पिता मोहन सिंह, माता नरमा देवी, बड़े भाई अरविंद, छोटे भाई श्लोक का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि हादसे में युवक के मौत की जानकारी हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed