{"_id":"62813ba511542e286f22d632","slug":"bike-rider-died-in-accident-deoria-news-gkp436977436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक बालकिशन का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार की मौत
बाइक और मालवाहक वाहन की टक्कर हुई
पुलिस ने वाहन चालक को लिया हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। प्रतापपुर से हरेराम चौराहा के समीप रविवार को एक मालवाहक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर ब्रह्मचारी टोला गांव निवासी बालकिशन प्रसाद (50) बाइक से बंगरा बाजार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्रतापपुर की तरफ से आ रही मालवाहक से हरेराम चौराहे के पास बाइक की टक्कर हो गई। घटना में बालकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को परिजनों के साथ इलाज के लिए भाटपार रानी पीएचसी पर भिजवाया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां जिला अस्पताल में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, घटनास्थल से पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया। मृतक बालकिशन प्रसाद मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। इनमें दो पुत्रियों की शादी नहीं हुई है। पत्नी दुर्गावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बनकटा थाने के एक एसआई एमपी सिंह ने बताया कि चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।