{"_id":"646bb133076d4cc1580968f8","slug":"bike-rammed-into-truck-from-behind-two-injured-deoria-news-c-7-1-177761-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, दो घायल
Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 May 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
गौरीबाजार। देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर रामपुर चौराहे के पास सोमवार को देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। सिर में चोट लगने से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी गौरी बाजार से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम जोगम निवासी दीपक 28 पुत्र लालमणि और गांव के अजीत 24 पुत्र महेंद्र बाइक से गौरी बाजार होते हुए देवरिया जा रहे थे। इसी बीच रामपुर चौराहे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार पहुंचया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। संवाद