फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bike chor

काम आई सतर्कता, बाइक चुरा कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा

Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
bike chor
काम आई सतर्कता, बाइक चुरा कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

दो बाइक बरामद, एसओ बोले, जल्द गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
लार। व्यवसायी की सतर्कता और स्थानीय लोगों की जागरूकता से बाइक चुराकर भाग रहा चोर रविवार को पकड़ा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। उसकी निशानदेही चोरी की दो और बाइक बरामद हुई हैं। पुलिस का मानना है कि इसके पीछे बड़े वाहन चोरों का गिरोह हो सकता है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
नगर में दो पखवारे में तीन बाइक चोरी र्हुइं हैं। पीड़ितों के मुताबिक शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बजाय वाहन चोरी न होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। रविवार को रोज की तरह ओकेएम इंटर कॉलेज के निकट नगर के मिष्ठान व्यवसायी राजेश कुमार मोदनवाल अपनी बाइक दुकान के सामने खड़ी कर काम कर रहे थे। उन्होंने देखा की बाइक मुंह ढका एक युवक स्टार्ट कर लेकर भाग रहा है। शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस बाबत एसओ राममोहन सिंह ने बताया की नगर के एक दुकान से बाइक लेकर भाग रहे चोर को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ चल रही है। उसके पास से चोरी की दो बाइक बरामद हुई है। जल्द ही बड़े वाहन लिफ्टर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। बाइक मांगने की बात संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन

....
गुड वर्क के लिए सिपाही मांग रहा बाइक
बाइक चुरा भाग रहे वाहन लिफ्टर को लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों ने वाहन लिफ्टर को सौंप दिया। बाइक दुकानदार राजेश ने अपने पास रख ली। आरोप है कि चौकी का एक सिपाही गुडवर्क दिखाने के लिए बाइक मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed