फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bike and mobile stolen from Rajgir Mistri returning home from Barhalganj

Deoria News: बड़हलगंज से घर लौट रहे राजगीर मिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूटा

Fri, 05 Dec 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 05 Dec 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bike and mobile stolen from Rajgir Mistri returning home from Barhalganj
एकौना। राप्ती नदी के किनारे तिघरा मराछी बांध पर बुधवार की रात बदमाशों ने एक राजगीर मिस्त्री से बाइक और मोबाइल लूट ली। मिस्त्री बड़हलगंज से काम कर घर लौट रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार बदमाश चेहरा ढके हुए थे।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के झगहा थाना क्षेत्र के रानापार गांव निवासी राहुल विश्वकर्मा बड़हलगंल में राज मिस्त्री का काम करते हैं। वह बुधवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। राप्ती नदी का पुल पार करने के बाद रात करीब 10 बजे वह तिघरा मराछी बांध होते हुए अपने घर को जा रहे थे। रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। नकाबपोश बदमाशों ने मिस्त्री की बाइक और मोबाइल लूट ली और गोरखपुर जिले की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित ने किसी तरह से घटना के बारे में पुलिस को बताया। मौके पर पहुंचे सीओ हरिराम यादव ने घटनास्थल की जांच किए। सीओ ने बताया कि तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। कुछ संदिग्धों का नाम प्रकाश में आ रहा है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed