{"_id":"68f535da90714129180a914f","slug":"bihar-police-seize-liquor-up-police-wring-their-hands-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-166048-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिहार पुलिस पकड़ रही शराब यूपी पुलिस मल रही हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिहार पुलिस पकड़ रही शराब यूपी पुलिस मल रही हाथ
Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। बिहार में विधानसभा चुनाव पे जोर पकड़ लिया है। इसकी आड़ में देवरिया जिले के बार्डर क्षेत्रों के रास्ते आसानी से शराब की खेप बिहार में पहुंचाई जा रही है।
एसपी संजीव सुमन की सख्ती के बाद भी बाॅर्डर क्षेत्र के थानाध्यक्ष या चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी शराब तस्करी को रोकने में सक्रियता नहीं दिखा रहे है। कभी तस्कर बैरियर तोड़कर भाग रहे हैं तो कभी पुलिसकर्मियों को भनक तक नहीं लग रही है।
वहीं बिहार में एंट्री के बाद शराब से भरे वाहन पकड़े जा रहे हैं। जिले के बांर्डर से जुड़े बिहार के पुलिस व आबकारी विभाग की कार्रवाई पर गौर करे तो पुलिस की सक्रियता की पोल खुल रही है।
विज्ञापन
बिहार बार्डर में इंट्री करते पिछले 15 अक्तूबर को धरनीछापर चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान सिवान आबकारी विभाग ने बिना नंबर प्लेट के एक कार से 59 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया।उसी दिन नौतनवा से छपरा जानेवाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से सिवान जंक्शन पर आरपीएफ ने एक लावारिस बैग से आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया।
इसके बाद शुक्रवार को यूपी बिहार सीमा पर स्थित ताली गांव से बिहार की गुठनी पुलिस ने एक कार से 135 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कमालपुर निवासी मोहम्मद अली के रूप में हुई है। सूत्रों की मानें तो लार, बनकटा और श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के अधिकतार इलाके बिहार की सीमा से सटे होने के कारण तस्करी के लिहाज से काफी संवेदनशील है।