फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   big incident in Deoria Gas cylinder explodes while making tea three children and mother die

देवरिया में दर्दनाक हादसा: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर फटा, तीन बच्चे और मां की मौत

Sat, 30 Mar 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
big incident in Deoria Gas cylinder explodes while making tea three children and mother die
देवरिया में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के देवरिया के बरहज तहसील इलाके के भलुअनी स्थित डुमरी गांव में शनिवार की सुबह करीब पांच बजे चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर भभक गया। जिससे सिलेंडर फट गया। चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


डुमरी गांव निवासी शिवशंकर गुप्त पावरोटी बेचते हैं। सुबह वह दुकान पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। उनकी पत्नी आरती देवी चाय बनाने लगी। इसी बीच गैस सिलेंडर भभकने लगा। सिलेंडर भभक कर फट गया। जिसकी चपेट में आने से शिवशंकर गुप्त की पत्नी आरती देवी (42), पुत्री आंचल (14), सृष्टि (11), पुत्र कुंदन (12) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर अर्चना सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गईं। डीएम अखंड प्रताप सिंह, एसपी डॉ.संकल्प शर्मा, एडीशनल एसपी डॉ.भीम कुमार गौतम, एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सीओ आदित्य कुमार गौतम आदि ने मौके का जायजा लिया। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। इतने बड़े हादसे की जानकारी होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed