{"_id":"5d35e32f8ebc3e6cd405fef4","slug":"bhatparrani-deoria-news-gkp314859288","type":"story","status":"publish","title_hn":"बियर की दुकान से बदमाशों ने 43 हजार रुपये लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बियर की दुकान से बदमाशों ने 43 हजार रुपये लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बियर की दुकान से 43 हजार की लूट
खामपार थानाक्षेत्र के बंगरा बाजार की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। खामपार थानाक्षेत्र के बंगरा बाजार में बियर की दुकान से बदमाशों ने 43 हजार रुपये लूट लिए। घटना रविवार रात की है। सूचना पाकर पहुंची खामपार पुलिस छानबीन में जुट गई, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
बंगरा बाजार में पड़री मार्ग पर सिवान के धनंजय सिंह के नाम से लाइसेंसी बियर की दुकान है। दुकान पर पथरदेवा बाजार निवासी संजय शर्मा सेल्समैन का काम करता है। रविवार की रात गर्मी के वजह से वह दुकान के बाहर बैठा था। रात करीब नौ बजे अचानक कार से छह की संख्या में बदमाश आए और दुकान के अंदर घुस गए। बक्से में रखा बिक्री के 43100 रुपये लूट कर बिहार की तरफ निकल गए। संजय ने तत्काल इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, मगर बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। एसओ अवधेश यादव ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।