फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Bhagalpur bridge becomes suicide point, people demand fencing

Deoria News: भागलपुर पुल बना सुसाइड प्वाइंट, लोगों ने जाली लगवाने की मांग की

Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 26 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bhagalpur bridge becomes suicide point, people demand fencing
भागलपुर पुल
भागलपुर। बलिया को देवरिया से जोड़ने वाला सरयू नदी का भागलपुर पुल आवागमन से अधिक सुसाइड प्वाइंट बन गया है। घर से नाराज, प्यार में धोखा खाए प्रेमी-प्रेमिका से लेकर अवसाद ग्रसित लोग जान देने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं। आसपास के लोग पुल पर कई बार जाली लगवाने और नदी में गोताखोर तैनात करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

देवरिया जिले के दक्षिणांचल से होकर गुजर रही सरयू नदी का एक छोर देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर से तो दूसरा छोर बलिया जिले के उभांव थाना के तुर्तीपार से लगता है। दोनों के बीच की दूरी लगभग एक किमी है। क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण इस पुल से बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। वर्तमान में छोटी गाड़ियां ही गुजरती हैं। इसके बाद से बीते तीन से चार साल से यह सुसाइड प्वाइंट बन गया है। लोग पुल तक आराम से पहुंचते हैं और अचानक नदी में छलांग लगा देते हैं। दिन में तो कोई-कोई खुदकुशी करने वालों कोे बचा लेता है, रात में पुल पर कोई नहीं रहता है। साल 2022 से अब तक करीब 25 लोग इस पुल से नदी में छलांग लगा चुके हैं। इसमें से कुछ लोगों को पुलिस, मछुआरों और राहगीरों की तत्परता से बचा लिया गया है। कुछ लोगों का शव दो से पांच किमी दूर मिला। प्रधान संघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, बृजभूषण यादव, अमरेन्द्र सिंह मिंटू, सतीश जयसवाल, सुनील पाण्डेय, गुलाब यादव, कृष्ण मोहन निषाद, शिवशंकर जायसवाल, रोशन यादव आदि ने पुल पर जाली लगाने और जल पुलिस चौकी खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
बरहज विधायक दीपक मिश्र शाका ने बताया कि भागलपुर पुल से बढ़ रही आत्महत्या की वारदातों को लेकर अधिकारियों से वार्ता हुई है,जल्द जाली लगवाया जाएगा।
- दीपक मिश्र शाका, विधायक बरहज
0 पुल से हो रही हादसों को रोकने के लिए एनएच के अधिकारियों से वार्ता हुई है। अगर नहीं लगाया गया तो मैं सांसद निधि से जाली लगवाऊंगा।
- रमाशंकर राजभर, सांसद सलेमपुर
--

साल 2022 से इतनी हुई हैं घटनाएं
0 24 जनवरी को एक महिला शिक्षामित्र ने परिजनों से नाराज होकर छलांग लगा दी, मछुआरों ने बचा लिया।

0 20 फरवरी को बलिया जिले की एक युवती ने छलांग लगा दी मछुआरों ने बचा लिया।

0 8 फरवरी को रेलवे पुल के महिला का शव बरामद हुआ।

0 29 दिसंबर 2025 को बलिया जिले के युवक ने नदी में कूदने की प्रयास किया, राहगीरों ने बचाया।

0 26 दिसंबर खुखुंदू बाजार में एक आर्केस्ट्रा पार्टी में काम करने वाली नर्तकी ने जान देने की कोशिश की, पुलिस ने बचाया।
0 20 अक्टूबर को बलिया जिले का युवक परिजनों ने नाराज होकर नदी में छलांग लगाया, मछुआरों ने बचाया।
0 जुलाई में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज बिहार प्रांत निवासी शख्स ने नदी में छलांग लगाने की कोशिश की। बेटी ने भी छलांग लगाई। मछुआरों ने बचाया

24 सितंबर 2024 को बलिया जिले के युवक ने पुल से छलांग लगा दी, पता नहीं चल सका।


19 सितंबर 2024 को एक युवती ने पुल से छलांग लगा दी पता नहीं चल सका।
20 सितंबर 2024 को एक युवक ने पुल से छलांग लगा दी पता नहीं चल सका।

30 मार्च 2023 को सलेमपुर निवासी योगेश यादव ने नदी छलांग लगा दी, पता नहीं चल सका।
9 फरवरी 2024 को बलिया जिले के आशुतोष पांडे ने पुल से छलांग लगा दी, उनका शव नहीं मिला।
28 अप्रैल 2023 को रूद्रपुर थाना क्षेत्र की एक युवती पुल से कूदने जा रही थी। राहगीरों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
जुलाई 2023 को सलेमपुर कस्बे के हरैया वार्ड निवासी एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर पुल से छलांग लगा दी थी।

जून 2022 में लार थाना क्षेत्र के उसरहा गांव निवासी एक बुजुर्ग ने पुल से छलांग लगा दी थी। उसका शव नहीं मिला।

जुलाई 2022 में एक गांव की एक महिला को राहगीरों ने बचा लिया।

अगस्त 2022 में बलिया जिले के एक वृद्ध को राहगीरों ने पुलिस को सौंप दिया।
जुलाई 2022 में मईल थाना क्षेत्र के एक सफाई कर्मी ने नदी में छलांग लगा दी, पता नहीं चल सका।
दिसम्बर 2022 में सलेमपुर के पाठशाला वार्ड निवासी गोपाल गुप्ता ने छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed