फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Been deepening flood crisis

गहराता जा रहा बाढ़ का संकट

Sun, 24 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 24 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Been deepening flood crisis
रुद्रपुर में तिघरा मराछी बांध पर कटान करती राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर,एकौना। बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर दिख रहा है। क्षेत्र की नदियों का जलस्तर लाल निशान के करीब पहुंच गया है। गोर्रा और राप्ती के जलस्तर में बढ़ोतरी को देख रुद्रपुर में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। वहीं बाढ़ को लेकर सुरक्षा चौकियों पर कोई पोख्ता इंतजाम नहीं है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार को गोर्रा नदी 69.10 मीटर और राप्ती नदी 68.80 मीटर पर बह रही थी। दोनों नदियों का खतरा निशान 70.50 मीटर है। राप्ती नदी तिघरा और मराछी बांध पर कई जगहों पर कटान कर रही है। करहकोल, हड़हा, माझा नरायन, नीबा, गायघाट, केवटलिया आदि जगहों पर नदी बंधों को काट कर रही है।
विज्ञापन

केवटलिया गांव के सामने राप्ती नदी सीधे टक्कर मार रही है। जिससे गांव वालों के होश उड़े है। यहां नदी तीन बार में करीब पचास बीघा जमीन कटान कर चुकी है। गोर्रा नदी पिडरा करनपुर और पिड़रा भुसउल बांध पर लगातार दबाव बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग नदियों का जलस्तर बढ़ता देख बाढ़ सुरक्षा बचाव के कार्य में तेजी दिखा रहा है। पिड़रा स्थित बाढ़ सुरक्षा चौकी में पानी टपक रहा है। वायरलेश सेट बचाकर रखना कर्मचारियों के लिए समस्या बनी है। पानी पड़ने की वजह से अक्सर वायरलेश सेट खराब हो जाता है।

किसी तरह कर्मचारी बाढ़ कंट्रोल रुम को सूचना दे पा रहे है। इस संबंध में एसडीएम डॉ.राजेश कुमार ने कहा कि बाढ़ की संभावना को लेकर प्रशासन तैयार है। सिंचाई विभाग को चौकियों को दुरूस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed