{"_id":"67c36d8bb86b495067046a27","slug":"beaten-for-parking-bicycle-in-front-of-shop-deoria-news-c-208-1-deo1004-148345-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दुकान के सामने साइकिल खड़ा करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दुकान के सामने साइकिल खड़ा करने पर पीटा
Mon, 03 Mar 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 03 Mar 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। धुसवा चौराहा पर दुकान के सामने साइकिल खड़ा करने पर मारपीट हो गई। जिसमें साइकिल वाले का हाथ टूट गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने पर दी। पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया। बघौचघाट थाना क्षेत्र के छितौनी टोला गरीब पट्टी निवासी रामजी मिश्र गुरुवार को साइकिल से धुसवा चौराहा पर गए थे और साइकिल एक दुकान के सामने खड़ा कर अपना काम निपटाने लगे। कुछ देर बाद घर आने के लिए साइकिल लेने पहुंचे तो दुकानदार आग बबूला हो गया।
दोनों में नोकझोंक होने लगी। जहां मारपीट में रामजी मिश्र का एक हाथ टूट गया। रामजी मिश्र ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए धुसवा निवासी दुकानदार सुनील दूबे पुत्र स्व. उमेश दूबे पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।