फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bdc member kidnapped, released

अपहरण के दूसरे दिन बरामद हुआ बीडीसी सदस्य

Fri, 22 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Fri, 22 Jan 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
लार के जमसड़ा गांव के अपहृत बीडीसी सदस्य को पुलिस ने नाटकीय ढंग से
विज्ञापन
दूसरे दिन बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तेजी दिखाते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस कार्रवाई के बाद ब्लॉक प्रमुख दावेदारों में हलचल बढ़ गई है।

लार के जमसड़ा गांव निवासी बीडीसी सदस्य अजीत गोंड के घर बृहस्पतिवार को लार ब्लॉक से प्रमुख पद के दावेदार ओमप्रकाश यादव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। अपने पक्ष में वोट देने की बात कहते हुए उसे जबरन अपने वाहन में बैठाकर लेते गए। इसको लेकर बीडीसी सदस्य के परिवार के सदस्य परेशान हैं।

उसका मोबाइल भी बंद है। शुक्रवार को बीडीसी सदस्य के पिता रामबचन गोंड ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर बेटे का दरवाजे से असलहा के बल पर अपहरण करने का आरोप लगाया।

पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह, पिंडी गांव निवासी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव, रविप्रकाश सिंह उर्फ झूला और सोनू शुक्ला के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी।

इसी बीच खरदहां नीलकंठ गांव के बागीचे के पास बीडीसी सदस्य को पुलिस ने बरामद कर लिया। बीडीसी सदस्य ने दावा किया कि उसे अपहरण के बाद कुंडौली गांव में रखा गया था। पुलिस का दवाब बढ़ा तो आरोपी उसे बागीचे के पास छोड़कर फरार हो गए।

 इस बाबत लार एसओ विकास यादव ने बताया कि बीडीसी सदस्य को बरामद कर लिया गया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख दावेदार के घर मिला बीडीसी सदस्य का बेटा
मईल। ब्लॉक प्रमुख पद के दो दावेदारों से रुपये लेने के शक में बीडीसी सदस्य के बेटे को एक दावेदार के समर्थक शुक्रवार को उठा ले गए। इससे चौराहे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। थाने पर पहुंचकर बीडीसी सदस्य की पत्नी और दूसरे खेमे के लोगों ने अपहरण का आरोप लगाया। हरकत में आई पुलिस ने युवक को दावेदार के घर से लाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

भागलपुर ब्लॉक के कसिली गांव निवासी हरिलाल बीडीसी सदस्य हैं। उसका 22 वर्षीय बेटा प्रमोद अपनी बाइक से बरठी चौराहा पर शाम करीब चार बजे सामान खरीदने आया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसी दौरान चार पहिया वाहन से ब्लॉक प्रमुख पद के एक दावेदार के कुछ समर्थक पहुंचे और युवक के विरोध के बाद भी उसे जबरन वाहन में बैठाकर लेते गए। चौराहे पर मौजूद लोग इसे देखते रहे। इसकी जानकारी जब प्रमोद की मां सनकेशी देवी को हुई तो वह कई महिलाओं को लेकर मईल थाने पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एक दावेदार के समर्थक भी थाने में पहुंच गए और बीडीसी सदस्य की पत्नी के सुर में सुर मिलाते हुए अपहरण का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार के गांव नरियाव पहुंची और युवक को वहां से लेकर थाने पर आई। पुलिस ने युवक को परिवार के सदस्यों के हवाले दिया।


इस बाबत एसओ जेपी सिंह यादव ने बताया कि बीडीसी सदस्य वोट देने के लिए दो लोगों से रुपये लिया था। इसी बात के पूछताछ करने के लिए नरियाव गांव के ब्लॉक प्रमुख दावेदार के समर्थक उसे उठाकर ले गए थे। अपहरण का आरोप गलत है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed