फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   barthday of akhilesh yadav celebrated

सपा कार्यालय पर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
barthday of akhilesh yadav celebrated
सपा कार्यालय पर मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
विज्ञापन

देवरिया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेेश यादव का 49वां जन्मदिन शुक्रवार को बांस देवरिया स्थित कार्यालय पर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी साथी अपने नेता के प्रति निष्ठावान हैं। सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई में उनके कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं। आज देश आर्थिक और राजनीतिक रूप से तबाही की तरफ जा रहा है। सत्ता प्राप्ति के लिए हर तरह के अनैतिक हथकंडे अपनाए जाने लगे हैं। गरीबी, बेरोजगारी बढ़ रही है, समाज में दहशत और अशांति है, सद्भाव तार-तार हो रहा है। सत्ता पक्ष विपक्ष को आतंकित एवं उत्पीड़ित करने में लगा हुआ है। किसी के भी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं रह गई है। लोकतंत्र डर तंत्र में बदलता जा रहा है । ऐसी परिस्थितियों में आशा के एकमात्र केंद्र राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हृदय नारायण जायसवाल, उद्भव नारायण सिंह, अवधेश चौधरी, दशरथ मौर्य, रामप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव, जिला महासचिव मुराद अली बेग, विजय प्रताप यादव, पंकज वर्मा, मुनिवार मिश्रा, अशोक यादव, उमाशंकर यादव, सूरज यादव, रामअधार यादव, तसलीम मलिक, जैश्री यादव, रामसेवक यादव, संजय मल्ल, बांकेलाल यादव, नसीम लारी, वंदना पासवान, प्रभा भारती, ज्योति सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, धर्मवीर गुप्ता, सिकंदर यादव, रमाकांत निषाद, श्याम बहादुर भारतीय, मंजूर हसन, मालवीय प्रसाद निर्मल, एनपी यादव, खुर्शीद अंसारी, अब्बास अंसारी, संजय यादव, राजेश यादव, हंसनाथ, सुरेंद्र यादव, जामवंत विश्वकर्मा, धनंजय यादव, राजेश पासवान, लतीफ खां, सुभाष मद्देशिया, सहादत हुसैन, योगेंद्र यादव, वीर बहादुर मल्ल, अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाटपार रानी प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्व विधायक डॉ आशुतोष उपाध्याय ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाटपार रानी लक्ष्मण खरवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख व्यास यादव, जितेंद्र उपाध्याय, पूर्व जिला सचिव अनूप यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य आनंद लाल यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अशोक यादव, अजय यादव, अनिल यादव, बिट्टू चौबे रामबली यादव, विजय बहादुर चौरसिया, राजेश यादव, चंदन पांडेय, मनन राय, राजू जायसवाल, शहाबुद्दीन, अनिल जायसवाल, दीपक जायसवाल, अनिल सिंह तोमर, सूरज यादव, अरुण उर्फ गुलाब यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरहज प्रतिनिधि के अनुसार, लवरछी कैंप कार्यालय पर सपा नेता विजय रावत, नंदना वार्ड पूर्वी में पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरेराम चौधरी, अब्दुल खालिक, राजन गुप्त और लकड़ीहट्टा में महंत यादव, अनिल निषाद के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया। कुछ जगहों पर पौधरोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े पर थिरक कर खुशी का इजहार करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान रणवीर यादव, इमामुद्दीन खान, मनोज यादव, गजानंद विश्वकर्मा, मोहम्मद सैफ, विशाल गोंड, विकास यादव, लालू प्रसाद, सुधीर निषाद, अभिनव प्रकाश, कमलेश यादव, उमेश यादव, हनुमान मंदिर के पुजारी नगई प्रसाद, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
सयुस ने मनाया सपा प्रमुख का जन्मदिन
देवरिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन अवसर पर समाजवादी युवजन सभा की ओर से शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में पौधरोपण, मरीजों एवं तीमारदारों में मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान जावेद अंसारी, अर्जुन यादव, रंजन भारती, हरिकेश गुप्ता, सन्नी गौड़, रियाज अंसारी, अजय यादव, विजय यादव, विनोद चौहान, अनिल प्रसाद, न्यूटन यादव, सचिन यादव, प्रतीक राय, राजन यादव, विक्कू यादव आदि मौजूद रहे।

मंदिर पर हवन, पूजन कर लंबी आयु की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर हवन, पूजन कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
सपा नेता हरेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। देश में अराजकता का माहौल बना है। किसान, नौजवान, व्यापारी और युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंता में है। युवा वर्ग पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है। सपा ने अपने कार्यकाल में यूपी की तरक्की को नई दिशा दी। जिसकी तुलना भाजपा सरकार से लोग सपा के नीतियों की सराहना कर रहे है। योगी सरकार में विकास की गति थम गई है। मंदिर और मस्जिद के नाम पर लोगों को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिरों का भी विकास ठीक ढंग से नहीं हो रहा। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता पूरे उत्साह से जीत दर्ज कर अखिलेश यादव को तोहफा देगें। गांव की सड़क से लेकर सदन तक सपा आमजन के हितों के लिए संघर्ष कर रही है। इस अवसर पर सयुस के जिला उपाध्यक्ष जितेश यादव, राहुल यादव, दीपू यादव, दीपक विश्वकर्मा, अनिल सिंह, अंकित सिंह, रामवृक्ष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed