फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   barhaj

सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 22 Jul 2019 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
barhaj
बरहज एसडीएम को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपते सपाई - फोटो : DEORIA
सपाइयों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र नरसंहार के लिए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी
हिंदी साहित्य परिषद के उत्थान सहित दिया 10 सूत्री ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। सोनभद्र में नरसंहार के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सरकार के नीतियों की आलोचना करते हुए नरसंहार के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया। कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती, कटान रोकने और हिंदी साहित्य परिषद के उत्थान सहित 10 सूत्री स्थानीय मांग पत्र भी सौंपा।

सपा नेता पूर्णेंदु तिवारी के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर जमकर भड़ास निकाला। इसके बाद जुलूस के रुप में नगरपालिका मार्ग से मुख्य चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सरयू नदी से हो रहे कटान से बर्बादी को रोकने, भारी बारिश में जलप्लावन और जमाव से बर्बाद फसलों पर मुआवजा, बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया कराने आदि मांगें शामिल हैं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, संतोष यादव, राजन गुप्ता, रामबहादुर यादव, पारसनाथ, रवींद्र प्रताप रावत, श्रीकृष्ण यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed