{"_id":"66a6a282a928b7d6f0057574","slug":"bareilly-police-raided-ropan-chhapra-interrogated-the-youth-deoria-news-c-208-1-deo1004-131438-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरेली पुलिस ने रोपन छपरा में की छापेमारी, युवक से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरेली पुलिस ने रोपन छपरा में की छापेमारी, युवक से की पूछताछ
विज्ञापन
- बरेली से लापता युवती का पता लगाने पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चऩुकी। लार थाना क्षेत्र के रोपन छपरा में रविवार को दोपहर बरेली पुलिस ने एक व्यक्ति के आवास में छापा मारा। सूत्र बताते हैं कि बरेली से एक युवती लापता है, जिससे संबंधित केस बरेली में दर्ज है। युवती के नंबर पर चल रहे इंस्ट्राग्राम को जब पुलिस ने देखा तो लार के रोपन छपरा के एक युवक से कुछ चैटिंग के प्रमाण मिले। पुलिस को आशंका है कि युवक को लापता युवती के बारे में जानकारी हो सकती है। बरेली पुलिस के साथ लापता युवती के परिजन भी आए थे। इंस्टाग्राम वाले युवक को लार थाने पर लाकर बरेली पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन युवती का कहीं सुराग नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक लार कपिलदेव चौधरी ने कहा कि किसी मामले की विवेचना में बरेली पुलिस आई थी। अभी सफलता नहीं मिली है।