फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bar associtaion oath

विलंब से न्याय, अन्याय के समान : डीएम

Fri, 09 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 09 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
bar associtaion oath
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदा​धिकारियो ने किया शपथ ग्रहण।संवाद
कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन

जरूरतमंदों को न्याय दिलाना बार बेंच के प्राथमिकता : एसपी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को नवनिर्मित संघ भवन में आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि विलंब से न्याय, अन्याय के समान होता है। ऐसे में हम सभी का दायित्व है कि वादकारियों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करें।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि न्याय के मंदिर में त्वरित न्याय दिलाना बार-बार बेंच का दायित्व है। इसका हमें सदैव ध्यान रखना होगा। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रामानुज शुक्ला ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने मंत्री सहित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित नारायण पांडेय, सचिव आनंद किशोर मिश्र, कोषाध्यक्ष शिवानंद त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र मिश्र, संयुक्त सचिव पुरेंद्र नाथ तिवारी, अखिलेश उपाध्याय, मकरध्वज मिश्र, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप कुमार ठाकुर, चंद्रबली शुक्ल, जयप्रकाश त्रिपाठी, ब्रज किशोर सिंह, भोज प्रसाद कुशवाहा, ओम प्रकाश सिंह, सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के पद पर मारकंडे लाल श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार सिंह, आशीष कुमार तिवारी, अंकित मिश्रा, श्रीनिवास उपाध्याय व नचिकेता नाच तिवारी को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को ज्ञानेश्वर मिश्र उर्फ प्रीतम, राजन शुक्ला, केसरी नंदन पांडेय, जिला कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष उमेश चंद्र मिश्र, बृजबांके तिवारी, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र राव, सिंहासन गिरी, श्रीराम तिवारी, आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed