फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   bar association election today

Deoria News: 38 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज करेंगे 1274 मतदाता

Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 30 Apr 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
bar association election today
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन

अध्यक्ष के 6 तथा सचिव पद के 7 प्रत्याशी आमने-सामने



संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार को एल्डर्स कमेटी की देखरेख में दीवानी न्यायालय स्थित संघ भवन में सुबह आठ बजे से होगा। नौ पदों के लिए कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 1274 मतदाता करेंगे।
मतदान 30 अप्रैल को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संघ भवन पर होगा। मतगणना उसी दिन दो बजे से समाप्ति तक होगी।

ये प्रत्याशी चुनाव मैदान में आजमा रहे भाग्य
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र नाथ तिवारी, मनोज कुमार मिश्रा, राम प्रसाद उर्फ आरपी कुशवाहा, सिंहासन गिरी, शिवकुमार दूबे व विजय शंकर चौरसिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए गिरिजेश कुमार दूबे, हरिंद्र राय, संजय कुमार चतुर्वेदी, सच्चिदानंद यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए अशोक कुमार पटेल, प्रेमचंद कुशवाहा, सिद्धार्थ पाठक तथा सचिव/मंत्री पद के लिए अजय कुमार उपाध्याय, अर्जुन यादव, नरेंद्र यादव, राकेश कुमार तिवारी, ऋषि राज मिश्रा, सुरेंद्र कुमार मिश्रा व वरुण सिंह बघेल, जल्द संयुक्त सचिव के तीन पद पर दिनेश कुमार तिवारी, मोतीलाल, प्रवीण द्विवेदी, विजय मणि त्रिपाठी मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय
देवरिया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर राजेश मणि त्रिपाठी, संकल्प त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार राव, वरिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए लाल बाबू, मृत्युंजय शुक्ला, नीरज कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार श्रीवास्तव, वैभव कांत मिश्रा, कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्य पद के लिए अभिषेक मिश्रा, राहुल गुप्ता, राम जन्म राजभर, रामवंत कुमार शाह, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, सुधांशु चतुर्वेदी का निर्वाचन निर्विरोध तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed