फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Banks will be closed for 12 days in March, the month begins with a holiday

Deoria News: मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, महीने की शुरुआत ही अवकाश से

Sun, 01 Mar 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for 12 days in March, the month begins with a holiday
देवरिया। मार्च महीने की शुरुआत बैंकों में अवकाश से हो रही है। मार्च के 31 दिन में से 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इस बंदी का बाजार पर बड़ा असर पड़ेगा। बैंकों के अवकाश से थोक सामानों की मंडी में आवक पर असर पड़ेगा। वहीं छोटे दुकानदारों को क्रेडिट पर सामान लेना मजबूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


मार्च में बैंक एक से लेकर चार मार्च तक बंद रहेंगे। एक मार्च को रविवार की छुट्टी रहेगी। दो, तीन व चार मार्च को होली की छुट्टी रहेगी। 14 मार्च को द्वितीय शनिवार और 15 मार्च को द्वितीय रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। 21 मार्च को ईद उल फितर का अवकाश रहेगा। 26 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा। 29 व 30 मार्च को क्रमश: चौथे शनिवार व रविवार की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 30 मार्च को बैंक एक दिन के लिए खुलेगा। इसके बाद 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते बैंक बंद रहेगे। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत एक से चार मार्च की बंदी के दौरान रहेगी। होली के ठीक पहले तीन दिन बैंक बंद रहने से लोगों को कैश निकालने में दिक्कत होगी। एजेंसियों को अलर्ट के बावजूद त्योहार पर बड़ी संख्या में निकासी के चलते एटीएम पर लोड बढ़ेगा और इनमें कैश फ्लो बनाए रखना चुनौती होगी। वहीं बैंकों की बंदी से थोक मंडी में सामान की आवक पर असर पड़ेगा। थोक व्यापारी बाजार से आई नकदी को खाते में जमा नहीं कर पाएंगे। इससे उन्हें ऊपर ऑर्डर के बाद भुगतान की समस्या बनी रहेगी। छोटे व्यापारियों को क्रेडिट के सहारे काम चलाना पड़ेगा। एलडीएम आरएस प्रेम ने बताया कि एटीएम में कैश फ्लो बनाए रखने के लिए थर्ड पार्टी के माध्यम से एटीएम में रुपये भरे जाएंगे। हर एटीएम का रिकार्ड ऑनलाइन प्रदर्शित होता है। इससे जहां जैसी आवश्यकता होगी, एटीएम में रुपये भर दिए जाएंगे। कस्टमर्स को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट बैंकिंग से व्यापारी अपना लेनदेन छुट्टी के दिनों में घर बैठे अपने कम्प्यूटर और मोबाइल से कर सकते हैं। वहीं आम ग्राहक यूपीआई के सहारे कर सकते हैं। बैंकों इसकी सुविधा दे रखी है। ठेले खोमचे वालों के पास भी यूपीआई है। ऐसे में किसी को कोई दिक्कत नहीं होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed