फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ban on payment of honorarium of ten APOs due to negligence in work

Deoria News: कार्य में लापरवाही बरतने पर दस एपीओ के मानदेय भुगतान पर रोक

Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Ban on payment of honorarium of ten APOs due to negligence in work
सभी ब्लाॅक के एपीओ को सीडीओ ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

सीडीओ ने की मनरेगा योजना की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मनरेगा योजना में सुस्ती बरतने वाले अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों (एपीओ) पर सोमवार को सीडीओ की गाज गिरी। कार्य में सुधार होने तक दस एपीओ के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई। वहीं सभी ब्लाक के एपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकास खंड के कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, लेखा सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर व तकनीकी सहायक के साथ बैठक कर मनरेगा योजना की समीक्षा की। मानव दिवस सृजन में विकास खंड बरहज, लार, पथरदेवा, देवरिया सदर व सलेमपुर फिसड्डी साबित हुए। भलुअनी में 24, सलेमपुर में 23, भाटपाररानी में 19, रामपुर कारखाना में 17 व भटनी में 11 ग्राम पंचायतों में कार्य ठप मिले। 25 ग्राम पंचायतों कार्य प्रारंभ नहीं मिला। जलदूत एप के माध्यम से कुओं के जलस्तर का सर्वे किए जाने की समीक्षा में विकास खंड बैतालपुर की ओर से कोई प्रगति नहीं मिली।
विज्ञापन

-----------
इन ब्लाॅकों के एपीओ के मानदेय पर रोक
भागलपुर, भलुअनी, सलेमपुर, भाटपाररानी, रामपुर कारखाना, भटनी, बैतालपुर, देवरिया सदर, रुद्रपुर व बरहज ब्लाॅक के एपीओ के मानदेय भुगतान पर रोक लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed