फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ballia team won football tournament

Deoria News: बलिया की पुरुष व महिला टीम ने जीता खिताब

Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
ballia team won football tournament
फोटो..........
विज्ञापन

- चकिया कोठी चौराहे पर चल रहे सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का समापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापपुर। सोमवार की शाम भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के चकिया कोठी चौराहा पर सद्भावना अंतर प्रांतीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया।
पुरुष वर्ग में बलिया व बिहार के गोपालगंज की टीम के बीच मुकाबला हुआ। लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी टीम खाता तक नहीं खोल सकी। उसके बाद निर्यायक पेनाॅल्टी शूट के दौरान भी कोई भी टीम गोल नहीं बना सकी। अंत में सिक्का उछाला गया। इस दौरान बलिया की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में बलिया व बिहार के सिवान की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। सेकंड हाॅफ में बलिया की टीम ने एक गोल दागकर महिला वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया।
कमेंटेटर प्रमोद चौधरी, पंकज यादव व मु. मुस्ताक रहे। महिला वर्ग के प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य लालजी सिंह ने कराया। भाजपा के गोरखपुर मण्डल के क्षेत्रीय मंत्री व सिद्धार्थ नगर के प्रभारी हरिचरन सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed