फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Badra will rain for two days from today

Deoria News: आज से दो दिन तक बरेसेंगे बदरा

Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Badra will rain for two days from today
दो दिन बारिश नहीं हाेने से गर्मी और उमस से लोग रहे परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मौसम साफ होने के कारण दो दिन से पारा चढ़ने लगा है। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान हो गए हैं। बारिश होने से कुछ राहत मिली थी, लेकिन धूप और वातावरण में नमी से उमस बढ़ गई है। इसके कारण लोग बीमार हो रहे हैं। मेडिकल काॅलेज में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक बृहस्पतिवार से बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से बारिश की संभावना है, जो दो दिन तक होगी। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश के भी आसार हैं। उन्होंने बताया कि वातावरण में अधिक मात्रा में नमी है। इसके कारण उमस ज्यादा है।

सोमवार की रात हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली। जगह-जगह जल भराव हो गया। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। खेती के कार्य में तेजी आ गई, लेकिन मौसम फिर बदल गया। तापमान बढ़ गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। पसीने से कपड़े भीग जा रहे हैं। उमस के कारण शरीर में रात में भी चिपचिपाहट बनी रह रही है। गर्मी का लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बैक्टीरिया, वायरस व फंगल इंफेक्शन की चपेट में लोग आ रहे हैं। सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त से पीड़ित इलाज के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में समुचित इंतजाम न होने से गर्मी व उमस के कारण मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed