फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Baba Raghav Das Park is neglected, no care is being taken.

Deoria News: उपेक्षित है बाबा राघव दास पार्क, नहीं ली जा रही सुध

Wed, 08 Nov 2023 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Baba Raghav Das Park is neglected, no care is being taken.
बरहज। नगर के अटल तिराहा स्थित बाबा राघव दास पार्क उपेक्षित है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पानी की टंकी और दुकानों के बनने से पार्क सिमट गया है। हालांकि इस पार्क में नामचीन हस्तियां सभाएं कर चुकी हैं।
विज्ञापन

1960-70 के दशक में नगर पालिका कार्यालय की ओर से बाबा राघवदास के नाम से पार्क का निर्माण कराया गया। लोगों के अनुसार पार्क के बगल में पानी की टंकी का निर्माण करा दिया गया, जबकि रख-रखाव के कारण पार्क की तस्वीर दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। लोगों का यह भी कहना है कि पार्क से सटी सड़क की पटरियों पर मांस-मछली की दुकानें लगती हैं। पार्क के अगल-बगल जगह-जगह फैली गंदगी और दुर्गंध के कारण पार्क की स्थिति और भी बदहाल हो गई है।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार नगर-क्षेत्र को राजनैतिक गलियारे में पहचान दिलाने वाले बाबा राघवदास का अहम योगदान रहा। आजादी के बाद इनकी स्मृति में पार्क का निर्माण कराया गया। पार्क का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया। पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आदि हस्तियों ने चुनावी जनसभाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------



नगर को पहचान दिलाने में बाबा राघवदास का अहम योगदान रहा है। यदि पार्क उपेक्षित है। जांच कराकर पार्क का कायाकल्प कराया जाएगा।



-श्वेता जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष, गौरा-बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed