{"_id":"5a6e07054f1c1b4f588b54eb","slug":"azamgarh-won-the-inaugural-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ ने जीता उद्घाटत मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ ने जीता उद्घाटत मैच
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर के धरमेर में फुटबाल मैच का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागलपुर। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन फ्रेंड्स क्लब व नवयुवक मंगल दल धर्मेर महलिया के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के मैदान में रविवार को हुआ। उद्घाटन मैच डी एस क्लब गाजीपुर और ए एफ क्लब आजमगढ़ के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बराबरी रहने के कारण सिक्का उछाल कर निर्णय हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम को विजयी रही।
खेल शुरू होने के 15 मिनट बाद ही आजमगढ़ के खिलाड़ी विशाल ने पहला गोल किया। उसके बाद खेल के 25 मिनट बाद ही विशाल ने दूसरा गोल किया। गाजीपुर के फहरान खाँ ने दो मिनट बाद ही गोल किया। हॉफ टाइम तक आजमगढ़ के टीम दो एक से बढ़त बनायी । हॉफ टाइम के बाद खेल शुरू होते ही पांच मिनट बाद ही गाजीपुर के ओसामा ने गोल कर टीम को दो-दो के बराबरी पर ला दिया। खेल समापन तक दोनों टीम बराबरी पर थी ।पांच पांच पेलांटी सूट मे भी बराबरी पर दोनों टीम रही। इसके बाद सिक्का उछाल कर हेड टेल किया गया। जिसमे आजमगढ़ टीम विजयी रही । प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिपंस प्रतिनिधि जगत जायसवाल, विशिष्ट अतिथि लल्लन सिंह और अध्यक्षता भाग्योदय पांडेय ने किया। निर्णायक कि भूमिका मकसूद आलम और प्रतियोगिता का संचालन अमित तिवारी ने किया। प्रतियोगिता मे मुख्य रूप से नित्यानंद मिश्रा, एसओ मईल शिवशंकर चौबे, राधेश्याम कुशवाहा, मनोज तिवारी, रामचंद्र गुप्ता, अरविंद कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, श्रीकांत, जनार्दन मणि त्रिपाठी, डॉ. महंत प्रसाद कुशवाहा, मार्कंडेय त्रिपाठी, अवधनारायण मिश्रा, दिलीप मल्ल, विपिन जायसवाल, विवेकधर आदि मौजूद रहे।
प्रतापपुर। रामपुर बाजार के गांधी मैदान में चल रहे बीपीएल महासंग्राम क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में जमन टोला ने किशोरी छापर को 67 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली। विजेता टीम के शिवम सिंह को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
रविवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जमनटोला ने निर्धारित 20 ओवर में 254 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी किशोरी छापर की टीम 188 रन पर ही ऑल आउट हो गई। उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक आशुतोष उपाध्याय ने दोनो टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में पूर्व प्रधान अनिल सिंह ने विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, आयोजक मंडल के सदस्य राकेश यादव, विजय प्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह, राधेश्याम शर्मा और प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
भाटपाररानी। क्षेत्र के इंटर कॉलेज चनुकी ग्राउंड पर न्यू दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में चल रही फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में रतनपुरा ने भठवां पांडेय को 2-0 के अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। दो गोल कर जीत में अहम योगदान देने वाले संदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रविवार को रतनपुरा और भठवा पांडेय टीम के बीच रविवार को खिताबी भिड़ंत हुई। मैच शुरू होने के बाद दोनो टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन शानदार खेल के बावजूद पहले हॉफ में कोई गोल नहीं हो पाया। दूसरे हॉफ में रतनपुरा के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया। टीम के संदीप ने दो गोल दागकर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। अंत में इसी स्कोर पर टीम विजेता घोषित की गई। स्थानीय विधायक आशुतोश उपाध्याय ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व अन्य पुरस्कार दिया। समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख व्यास यादव, मनोज यादव, पुनीत पांडेय, महेश प्रसाद, पुरुषोत्तम पांडेय, बृजेश, लोरिक यादव सहित आयोजक मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।