फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ayyankali was a great warrior against casteism.

Deoria News: जातिवाद विरोधी महान योद्धा थे अय्यंकाली

Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Ayyankali was a great warrior against casteism.
रामपुर कारखाना। डुमरी स्थित सपा जनसंपर्क कार्यालय पर शुक्रवार को केरल प्रांत के सामाजिक कार्यकर्ता अय्यंकाली की जयंती मनाई गई। सपा के पूर्व प्रवक्ता चंद्रभूषण सिंह यादव ने कहा कि अय्यंकाली ने केरल में दलितों को संगठित कर जातिवाद के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और शोषण के विरुद्ध लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

वर्ष 1893 में उन्होंने बैलगाड़ी से सड़कों पर निकलकर जातिवादी परंपराओं का विरोध किया। विरोधियों ने कई बार उन पर हमला किया लेकिन वह पीछे नहीं हटे। उनके संघर्ष से सामाजिक समानता के लिए बदलाव का रास्ता तैयार हुआ। कार्यक्रम में सुरेश नारायण सिंह, इंद्रासन यादव, शंकर गोंड, श्यामराज कन्नौजिया, समेत अन्य लोगों ने अय्यंकाली को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed