{"_id":"6a91c6fc1c948707580821ee","slug":"sisters-tied-the-thread-of-affection-around-their-brothers-wrists-deoria-news-c-208-1-deo1014-190308-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर रुद्रपुर में बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी स्नेह की डोर।फोटो संवाद
रुद्रपुर। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। खुशनुमा माहौल में बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी। इस दौरान भाईयों की उनकी रक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार देकर रक्षाबंधन की बधाई दी।
नगर में सुबह से ही सड़कों पर रक्षाबंधन पर आने-जाने वालों की भीड़ लगी रही। भाई, बहनों के घर राखी बंधवाने के लिए शुभ मुहूर्त पहुंचे। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनके मंगल जीवन की कामना करते हुए कलाई में मनमोहक राखी बांधी। घरों में लोगों ने मिठाई, पकवान बनाकर त्योहार मनाया। देर शाम नगर के सेमरौना स्थित बथुआ रीवर फ्रंट पर बहन और भाईयों ने मेले का आनंद उठाया। नगर के उपहार बेचने वालों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित विधायक आवास पर महिलाओं की भीड़ लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक जयप्रकाश निषाद को राखी बांधी, उन्होंने आशीर्वाद दिया। वहीं एक माह तक सावन में पूजा अर्चन करने वालों ने दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर हवन कर प्रसाद वितरण किया। गांवों में लोगों ने देव स्थानों पर श्रावणी पूजा चढ़ा कर कीर्तन किया।
रक्षा-बंधन के उल्लास के बीच भाई बहन का प्यार
भागलपुर। रक्षाबंधन का पावन पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। क्षेत्र की एक तस्वीर में छोटी बहन आर्या अपने प्यारे भाई अयांश को राखी बांधती नजर आ रही है। दोनों के चेहरे पर त्योहार की खुशी और अटूट प्रेम साफ झलक रहा है।
विज्ञापन
बहनों ने भाईयों की कलाई पर बांधा नेह की डोर
पड़री बाजार। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार क्षेत्र मे उत्साहपूर्वक मनाया गया । सुबह से ही बहनों ने भाईयो की कलाई पर राखी बांधी। भाईयों ने बहनों की रक्षा का वचन दिया ।
क्षेत्र के पड़री बाजार, दुबौली, घुसरी मिश्र, पिपरा शुक्ल, जमुई, कोल्हुआ, पिपरा, पड़री झिल्लीपार, मजुरी खुर्द , पुरैनी मिश्र, कोला, रजवल, महुंई पांडेय, डुमवलिया, भरथुआ, चोरडीहा, रायपुरवां, मुसैला, बहादुरपुर आदि गांवों मे रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया।