फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Celebrate the festival of Janmashtami in a spirit of mutual brotherhood.

Deoria News: आपसी भाईचारे के साथ मनाए जन्माष्टमी का त्योहार

Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of Janmashtami in a spirit of mutual brotherhood.
तरकुलवा। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले को शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर स्थानीय थाना थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

एसओ भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में तरकुलवा नगर पंचायत में लगने वाले जन्माष्टमी मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। एसओ ने मूर्ति स्थापना करने वालों और अन्य लोगों से मेले को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन

बैठक में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई को लेकर भी चर्चा हुई। पुलिस ने आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, सभासद सूरज गुप्ता, सतीश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed