फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On Raksha Bandhan, 780 sisters tied rakhis on their brothers' wrists in jail.

Deoria News: रक्षाबंधन पर जेल में 780 बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
On Raksha Bandhan, 780 sisters tied rakhis on their brothers' wrists in jail.
देवरिया। रक्षाबंधन पर जिला कारागार का माहौल सामान्य दिनों से अलग रहा। सुबह से ही बंदी भाइयों से मिलने के लिए बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक 780 महिलाओं और बच्चों की बंदियों से मुलाकात कराई गई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सलामती की कामना की। लंबे समय बाद आमने-सामने मिलने पर कई भाई-बहन भावुक भी हो गए।
विज्ञापन

जिला कारागार में देवरिया और कुशीनगर के करीब 1300 बंदी और कैदी हैं। त्योहार को देखते हुए दोनों जिलों से बड़ी संख्या में परिजन पहुंचे। जेल प्रशासन ने भीड़ को संभालने के लिए मुलाकात की व्यवस्था शिफ्टवार की। परिसर में टेंट लगाकर कुर्सियां रखी गईं, ताकि इंतजार कर रही महिलाओं और बच्चों को धूप व गर्मी से राहत मिल सके। रक्षाबंधन के मौके पर जेल के भीतर भोजन की भी अलग व्यवस्था रही। बंदियों और मुलाकातियों के लिए पूड़ी-सब्जी समेत अन्य पकवान तैयार कराए गए। सुरक्षा को देखते हुए जेल के अलग-अलग हिस्सों में अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

प्रवेश के दौरान जांच के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया। कुशीनगर के रामकोला क्षेत्र के परवरपार निवासी परमानंद सिंह भी अपनी बहन रंगमा देवी से मिलने जिला कारागार पहुंचे। बहन ने राखी बांधकर भाई की कुशलता की कामना की। जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि रक्षाबंधन को देखते हुए मुलाकात, बैठने और सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। महिलाओं और बच्चों को परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को पहले से जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed