{"_id":"6856fd839e81cdc9d90d1f34","slug":"ayushi-yashasvi-and-ayush-won-gold-in-swimming-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-156519-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तैराकी में आयुषी, यशस्वी और आयुष ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तैराकी में आयुषी, यशस्वी और आयुष ने जीता स्वर्ण
Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम के तरणताल में जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिला तैराकी संघ एवं आकाश, तेज, जल, वायु, पृथ्वी, प्लेनेट और हेल्थ केयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित तरणताल पर किया गया। इसमें कुल चार आयु वर्गों के बालक-बालिका संवर्ग में कुल 70 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी विजेताओं को पदक, प्रमाण पत्र एवं टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया गया।बालिका संवर्ग के ग्रुप एक के 50 मीटर फ्री, बैक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक में आयुषी सिंह स्वर्ण, 50 मीटर फ्री एवं बैक में प्रीति चौहान रजत, 50 मीटर फ्री एवं ब्रेस्ट में अंजलि अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता। ग्रुप दो के 50 मीटर फ्री एवं बैक में यशस्वी जायसवाल स्वर्ण, 50 मीटर फ्री स्टाइल में संस्कृति शुक्ला रजत एवं 50 मीटर ब्रेस्ट में संस्कृति शुक्ला ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रुप तीन के 50 मीटर फ्री एवं ब्रेस्ट में अंशिका सिंह स्वर्ण, 50 मीटर बैक में श्रेजल ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रुप चार में अंशिका गुप्ता 50 मीटर फ्री, ब्रेस्ट, बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीता। बालक संवर्ग के ग्रुप तीन के 50 मीटर फ्री स्टाइल में रूद्र पांडेय ने स्वर्ण, वेदांत गुप्ता रजत एवं शौर्य जायसवाल ने कांस्य पदक जीता। 50 मीटर बैक एवं ब्रेस्ट स्ट्रोक में बेसिक शिक्षा विभाग के खिलाड़ी लकी शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। ग्रुप दो के 50 मीटर फ्री, बैक एवं बटरफ्लाई में राजन चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 50 मीटर फ्री में सौमिक यादव ने रजत, 50 मीटर बैक में अमृतेश पांडेय ने रजत पदक जीता। ग्रुप चार के 50 मीटर फ्री, बैक एवं ब्रेस्ट में आयुष गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। अक्षत साईं गुप्ता ने 50 मीटर फ्री एवं बैक में रजत पदक जीता। इसके पूर्व चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव एवं फाउंडेशन के निदेशक रविंद्र कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष गंगतेश्वर सिंह, सचिव देवानंद भारती, कोषाध्यक्ष संजीव दूबे, उपाध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, उपसचिव नीरज शर्मा, कार्यकारी सदस्य निशेष गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संध्या गुप्ता, सत्यप्रकाश शर्मा, अदालत यादव, निखिल मिश्र, राज रोहित सैनी, सत्यप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।