फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   awatantradew

हरिकेवल के सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री

Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
awatantradew
लेमपुर में हरिकेवल प्रसाद की पुण्य तिथि पर प्रदेश अध्यक्ष को मंच पर माला पहनाकर स्वागत करते लोग - फोटो : DEORIA
फोटो-
विज्ञापन

हरिकेवल के सपने को साकार कर रहे प्रधानमंत्री
बापू इंटर कॉलेज में सातवीं पुण्य तिथि पर बोले प्रदेश अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बापू इंटर कॉलेज में पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की सातवीं पुण्यतिथि रविवार को मनाई गई। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पूर्व सांसद के जीवन को संघर्षपूर्ण बताते हुए उससे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि गरीबों को पक्का मकान, बेहतर इलाज, अच्छी सड़कें हरिकेवल प्रसाद का सपना था, जिसे आज पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार साकार कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व सांसद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हरिकेवल प्रसाद का पूरा जीवन गांव, गरीब, किसान, दलित और वंचितों के लिए समर्पित रहा। सदन से लेकर सड़क तक गरीबों के हक के लिए संघर्ष किया। जो दूसरों के लिए संघर्ष करता और बलिदान देता है, वह पुरुष हमेशा पूजा जाता है। हरिकेवल के विचार, कार्य और संघर्षों का एक लंबी शृंखला है, जो लोगों में आज भी रचा बसा है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के लिए अभिशाप बने अनुच्छेद 370 को एक झटके में गृहमंत्री ने हटा दिया। अब उन प्रतिबंधित प्रदेशों में भी सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा और वह आजादी का जीवन जी सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष को आयोजक सांसद रवींद्र कुशवाहा और जयनाथ कुशवाहा ने स्मृति चिह्न भेंट किया। जिला प्रशासन की ओर से डीएम अमित किशोर और एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने भी अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व मंत्री रामधारी सिंह, पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी, विधायक जन्मेजय सिंह, संजय यादव, धनंजय कन्नौजिया, सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, अशोक पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, नीरज शाही, बलबीर सिंह, अमित सिंह, संतोष पटेल, कुंजबिहारी सिंह, विष्णुकांत तिवारी, पुनीत शाही, अभय तिवारी, विनय तिवारी, विकास रौनियार, त्रिभुवन प्रताप सिंह, राजेश सिंह, केतकी सिंह, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, डॉ. पवन राय, शिवाकांत तिवारी, गिरीश तिवारी, विजय दुबे, संजय तिवारी, भूपेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इनसेट
नहीं आए डिप्टी सीएम, फोन पर किया संबोधित
सलेमपुर। श्रद्धांजलि सभा में पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी आना था। उनका प्रोटोकाल भी आ चुका था। ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द होने से कार्यकर्ता मायूस हो गए। बाद में डिप्टी सीएम ने डीएम अमित किशोर के फोन से जनता को संबोधित किया। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों की व्यस्तता का हवाला देते हुए यहां के लोगों से महाराष्ट्र में मौजूद अपने परिचितों से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की। कहा कि रवींद्र कुशवाहा के पिछले कार्यकाल में 130 करोड़ की लागत से अधिक की सड़कें सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में बनी थीं। सलेमपुर सांसद और वहां के विधायक की ओर से प्रस्ताव आए हैं। उन सड़कों का भी बहुत जल्द स्वीकृति दे दी जाएगी। सलेमपुर लोकसभा में सड़कों का जाल बिछेगा। रवींद्र को दोबारा सांसद चुनने के लिए सभी का आभार जताया। जल्द सलेमपुर आने का वादा किया। उन्होंने करीब चार मिनट तक सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
14 सड़कों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया लोकार्पण
सलेमपुर। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बटन दबाकर 14 सड़कों का लोकार्पण किया, इसमें आठ सड़कें सलेमपुर लोकसभा की हैं। दो सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें लोकसभा क्षेत्र में शामिल बलिया जिले के विधानसभा क्षेत्र की एक सड़क भी शामिल है।
इनसेट
सपा और बसपा के नेता पार्टी में हुए शामिल
सलेमपुर। अपने समर्थकों के साथ मंच पर पहुंचे बसपा नेता शेषनाथ भाई, राजेश रावत, सपा नेता सत्येंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा में शामिल कराया।
इनसेट
स्टालों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
सलेमपुर। हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, शहरी आजीविका मिशन, डूडा समेत कई विभागों का 30 स्टाल सजाए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष व विधायक काली प्रसाद ने स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं का हाल जाना। जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल की प्रदेश अध्यक्ष ने पीठ थपथपाई।
फोटो-
भाजपा का लक्ष्य गरीबों की सेवा, जनता को लूटना नहीं: स्वतंत्र देव
देवरिया पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम में लिया हिस्सा
जिला अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यों से जुड़ने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने गरीबों की सेवा को ही सरकार और संगठन का संकल्प बताया है। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की तरह जनता को लूटना, भ्रष्टाचार करना, दूसरों की जमीन पर कब्जे करना हमारा मकसद नहीं। भाजपा के लिए राजनीति मिशन है, जिसका एकमात्र लक्ष्य गरीबों की सेवा है।
रविवार को देवरिया आए प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह में हिस्सा लिया। जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों में फल बांटे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि मोदी-योगी के परिवार में किसी का मकान नहीं बना, लेकिन उन्होंने हर गरीब को पक्की छत दी है। उन्हें बेहतर इलाज मुहैया कराया है। हर घर तक बिजली और रसोई गैस पहुंचाई है। विकास के ये कार्य दूसरी सरकारों में कल्पना के समान था। अब यह सरकार जाने वाली नहीं है। रामपुर में आजम खान पर दर्ज मुकदमे वापस लेने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सब कुछ जल्द सामने होगा। बिजली दरों में वृद्धि से महंगाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि आंकड़ों के तुलनात्मक अध्ययन करने से स्पष्ट हो जाएगा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा सब कुछ नियंत्रण में है। महंगाई, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। मोदी-योगी की सरकार ने आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। फल वितरण के दौरान जिला अस्पताल में एक बेड पर तीन मरीजों को देख प्रदेश अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। सीएमएस डॉ. छोटेलाल से जवाब तलब करते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। इससे पहले कृषक एक्सप्रेस से देवरिया पहुंचने के बाद प्रदेश अध्यक्ष सीधे पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं। कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं से आम जन को जोड़ उन्हें लाभ दिलाइए। अगर कहीं कुछ गड़बड़ी महसूस हो तो लिखित शिकायत करिए। जनता और कार्यकर्ताओं के हित से समझौता नहीं किया जाएगा।
फोटो समाचार...
----
प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगम पर जोरदार स्वागत हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव का जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। देवरिया से सलेमपुर तक जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोका और फूल-मालाओं से लाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह का जिले में प्रथम आगमन था। कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे।
कृषक एक्सप्रेस से पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, विधायक जन्मेजय सिंह के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। यहां स्वागत करने वालों में विधायक सुरेश तिवारी, काली प्रसाद, संजय यादव, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, पूर्व विधायक प्रमोद सिंह, मारकंडेय शाही, ब्रह्मा यादव, बलराम उपाध्याय, राजेंद्र मल्ल आदि ने स्वागत किया। नगर पालिका गेट पर चेयरमैन अलका सिंह के नेतृत्व में सभासद दिनेश शुक्ला, अजय सिंह, जितेंद्र जायसवाल, गोविंद चौरसिया आदि ने स्वागत किया। इसी तरह सुभाष चौक, सलेमपुर, सोनूघाट, पुरैना चौराहे पर स्वागत किया गया।

जिला पंचायत सदस्यों, शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र
देवरिया। पीडब्लूडी डाक बंगले पर प्रदेश अध्यक्ष को विभिन्न संगठनों की ओर से ज्ञापन दिया गया। जिला पंचायत सदस्य पूनम सिंह, प्रेमलता सिंह, राजन यादव, शांति देवी, केपी सिंह, सुमेश्वरनाथ तिवारी, राजू भारती, शिवजी गोड़, घनश्याम, कृष्णमणि, रवि कुशवाहा आदि जिला पंचायत सदस्यों ने त्रिस्तरीय समिति गठित की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, मनीष कुमार, अजय यादव, बैजनाथ पति, चंद्रभूषण तिवारी, ज्ञानप्रकाश मिश्र आदि ने 12 सूत्री मांगपत्र के जरिए शिक्षकों की समस्याएं रखी। अंतर्जनपदीय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पुष्पराज तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र आदि ने प्रेरण एप वापस लेने के लिए ज्ञापन दिया। सुनील, धीरज, रत्नाकर प्रताप, संदीप कुमार, अजीत यादव, मनीष सिंह आदि ने आठ माह से लंबित 69 हजार शिक्षक भर्ती की सुनवाई में महाधिवक्ता की ओर से मजबूत पैरवी कराने की मांग की। एनआईओएस प्रशिक्षित शिक्षक महासंघ ने मानदेय को लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को शिवाकांत तिवारी के नेेतृत्व में मांग पत्र सौंपा। इस दौरान विकास रौनियार, अंकित श्रीवास्तव, हरेराम यादव, अमित, कन्हैया कुमार, अशरफ अली, राधेश्याम यादव, उपेंद्र यादव, मारूक अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed