{"_id":"692ddc4fce81d85f1e072674","slug":"awareness-is-the-only-way-to-prevent-aids-deoria-news-c-208-1-deo1009-169184-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जागरूकता ही एड्स से बचाव का उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जागरूकता ही एड्स से बचाव का उपाय
Mon, 01 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। विश्व एड्स दिवस पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज से एड्स जागरूकता रैली निकाली गई। इसे मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस और अन्य बच्चों ने निकालकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली वापस रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यहां एक सभा हुई। इसमें एचआईवी से बचाव की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एड्स एक ऐसी बीमारी है, जिसका सबसे अच्छा इलाज बचाव ही है। बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक कर इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। हर साल बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल में इसकी जांच की सुविधा है। लोगों को चाहिए कि वह जरा भी आशंका होने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल गुप्ता ने कहा कि जनपद एचआईवी/एड्स में उच्च जोखिम संवेदनशील जनपद में आता है। जन-जागरूकता के माध्यम से एचआईवी के प्रसार को जनपद में रोका जा सकता है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि जनपद में एचआईवी की जांच एवं इलाज की निशुल्क सुविधा उपलब्ध है। जिले में 4388 मरीजों की दवा चल रही है।