फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   aware about kalajar

घरों में छिड़काव से होगा कालाजार पर प्रहार

Sat, 13 Feb 2021 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
aware about kalajar
घरों में छिड़काव से होगा कालाजार पर प्रहार
विज्ञापन

प्रतापपुर/बनकटा। कालाजार से बचाव के लिए जिले के आठ ब्लाकों में करीब 24,224 घरों में आईआरएस (अंदुरूनी अवशिष्ट छिड़काव) होगा। इससे एक लाख की आबादी को सुरक्षित किया जाएगा।
इसके लिए शनिवार को सीएचसी बनकटा पर स्वास्थ्य कर्मियों और मजदूरों को प्रशिक्षित किया गया। छिड़काव 15 फरवरी से होगा। छिड़काव के लिए एक टीम में छह सदस्य होंगे। डब्ल्यूएचओ के जोनल को-आर्डिनेटर डॉ. सागर घोडेकर ने छिड़काव के बारे में तकनीकी तथा घोल बनाने के बारे में जानकारी दी। छिड़काव के तौर-तरीके के बारे में भी बताया। छिड़काव के लिए डेमो भी कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वेक्टर जनित रोग नियंत्रण के लिए अल्फा साईपर मेथरीन पांच प्रतिशत दवा का छिड़काव कराया जाएगा। उन्होंने कालाजार के लक्षण और बचाव के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान पाथ संस्था के डॉ. ज्ञान, एमओआईसी डॉ. मनीष सहित आशा कार्यकर्ता एवं संगिनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लाकों में होगा छिड़काव
बनकटा 12633 घर
पथरदेवा 3035 घर
भटनी 1516 घर
भाटपाररानी 4870 घर
बैतालपुर 838 घर
देसही देवरिया 304 घर
भलुअनी 658 घर
लार 370 घर
बालू मक्खी से फैलती है बीमारी
देवरिया। कालाजार बालू मक्खी से फैलने वाली बीमारी है। वेक्टर बार्न परार्मशदाता डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि बालू मक्खी नमी वाले स्थानों व अंधेरे में पाई जाती है। इस मक्खी के काटने से मरीज बीमार हो जाता है। उसे रूक-रूक कर बुखार चढ़ता-उतरता है। इस बीमारी से मरीज का पेट फूल जाता है। भूख कम लगती है। शरीर काला पड़ जाता है। लक्षण दिखने पर मरीज को तत्काल चिकित्सक को दिखाना चाहिए। मलेरिया विभाग को रिपोर्ट करने से जल्दी नि:शुल्क इलाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed