फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Awadhraj murder case exposed, four arrested

Deoria News: अवधराज हत्याकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Awadhraj murder case exposed, four arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खामपार। थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी चौराहे पर चाय दुकानदार अवधराज की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल सात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें से चार अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन की तलाश में की जा रही है।
कुकुर घाटी निवासी अवधराज खरवार (63) पुत्र वुचूक चौराहे पर शराब के ठेके के पास चाय-पकौड़ी की दुकान चलाते थे। 29 जनवरी की शाम अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब लेने के बाद कुछ युवक नशे की हालत में उनकी दुकान पर पहुंचे और बिना पैसे दिए पकौड़ी उठाकर खाने लगे। विरोध करने पर युवकों ने अवधराज के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दुकानदार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां अगले दिन देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और हत्या का खुलासा न होने से नाराज होकर शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मामले में पुलिस मृतक के पुत्र अमित खरवार की तहरीर पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मौत के बाद धारा में बढ़ोतरी करते हुए पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाई थी।
विज्ञापन

वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अभियुक्त भाटपाररानी थाना क्षेत्र के जसुई निवासी कैफ अली, पकड़ी निवासी दुर्गेश चौरसिया उर्फ दुर्लभ, पकड़ी बाबू निवासी वैभव शाही उर्फ बडे शाही, विनित शाही निवासी पकड़ीबाबू थाना भाटपार रानी को भठवा तिवारी के पास से घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। वहीं फरार अभियुक्त बिट्टू यादव जसुई निवासी सचिन गौड़ तथा पकड़ी बाबू निवासी देव शाही की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed