{"_id":"68a0b4942009871a5e0f75df","slug":"avanish-and-kajal-first-in-cross-country-race-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160935-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अवनीश और काजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: क्रॉस कंट्री दौड़ में अवनीश और काजल प्रथम
Sat, 16 Aug 2025 10:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 16 Aug 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ में विजयी प्रतिभागी व प्रशिक्षक।
- बालक-बालिका वर्ग में 115 प्रतिभागियों ने लिया था हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस पर जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में अवनीश यादव और काजल पासवान ने बाजी मारी। बृहस्पतिवार की सुबह आयोजित इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग की पांच किमी और बालिका वर्ग की तीन किमी दौड़ में 115 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी प्रशासन जैनेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर किया। प्रतियोगिता में 60 बालक और 55 बालिकाओं ने दमखम दिखाया। बालक वर्ग में अवनीश यादव प्रथम, सन्नी यादव द्वितीय और सतवीर प्रसाद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में काजल पासवान ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि आंचल निषाद दूसरे और रोशनी निषाद तीसरे स्थान पर रहीं। अन्य विजेताओं में बालक वर्ग में धीरज कुमार चौथे, हरिओम पांचवें और शमशाद अंसारी छठे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ज्योति सिंह चौथे, प्रीति निषाद पांचवें और प्रीति चौधरी छठे स्थान पर रहीं।
क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक होती हैं और आने वाले समय में वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान गिरीश चंद्र सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, शकील अहमद, अवधेश यादव, शालिनी शर्मा, पूजा सिंह, प्रवीण कुमार, लालू सिंह यादव आदि मौजूद रहे।