{"_id":"639a168ac9b28a65b0119cb7","slug":"auto-driver-died-in-accident-deoria-news-gkp460874188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बोलेरो की चपेट से ऑटो चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बोलेरो की चपेट से ऑटो चालक की मौत
विज्ञापन
मृतक धनंजय यादव का फाइल फोटो
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोलेरो की चपेट से ऑटो चालक की मौत
महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा के पास मंगलवार की रात बोलेरो की चपेट में ऑटो आ गया। ऑटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर उत्तर टोला गांव निवासी धनंजय यादव (22) ऑटो चालक थे। परिजनों के अनुसार, रात में घर पर तीन लोग ऑटो बुक कराकर हाटा लेकर जाने के लिए आए थे। उन्हीं के साथ वह निकले थे। अभी महुआडीह थाना क्षेत्र के बलटिकरा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में ऑटो आ गया। ऑटो चालक गंभीर रूप घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
चालक की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। महुआडीह थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि रात में हादसे में गौरी बाजार थाना क्षेत्र का एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी मिली। उसे जिला अस्पताल भेजवाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। तहरीर न मिलने पर बोलेरो और चालक को छोड़ दिया गया। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।