Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Auto analyzer machine will be installed in Somnath PHC, patients will get convenience

Deoria News: सोमनाथ पीएचसी में लगेगी ऑटो एनलाइजर मशीन, मरीजों को होगी सहूलियत

Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Auto analyzer machine will be installed in Somnath PHC, patients will get convenience
देवरिया। शहर के न्यू पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कवायद कर रहा है। इसके मद्देनजर अरबन पीएचसी सोमनाथ नगर में पैथाेलाॅजी जांच को बेहतर करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। यहां पर आटो एनलाइजर और हिमेटोलाजी एनलाइजर मशीन स्थापित करने की योजना बनाई गई है। पंद्रह दिन के अंदर मशीन के क्रियाशील होने की संभावना है। इसके शुरू होने से करीब साठ से अधिक जांच हो सकेगी, जिससे मरीजों को जांच कराने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग मोहल्लों में करीब पचास हजार की आबादी को चिकित्सकीय सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अरबन पीएचसी स्थापित की गई है। इन पर किट से जांच की जाती है। शहरी क्षेत्र के मरीजों को पैथाेलाॅजी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज या निजी सेंटरों की ओर रूख करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में भीड़ की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जबकि निजी सेंटरों पर कीमत चुकानी पड़ती है, जिससे उनपर आर्थिक बोझ पड़ता है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने एक अरबन पीएचसी पर पैथाेलाॅजी जांच की सुविधा बढ़ाने की योजना बनाई है। इसके लिए शहर के उत्तरी छोर पर रेललाइन के पार सोमनाथ नगर स्थित न्यू पीएचसी को चिह्नित किया गया है। यहां रोजाना करीब सौ मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन पैथाेलाॅजी जांच की सुविधा न होने से मरीजों को परेशानी होती है। इस क्षेत्र से मेडिकल कॉलेज की दूरी अधिक होने के कारण मरीजों को जाने में समय के साथ धन भी खर्च करना पड़ता है। घर के पास अस्पताल पर जांच की सुविधा होने से उस क्षेत्र के लोगों को सहूलियत होगी। अस्पताल पर आटो एनलाइजर और हिमेटोलाजी एनलाइजर मशीन लगाया जाना है। जांच शुरू करने में करीब दस लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने में विभाग जुट गया है। मशीन मंगा ली गई है। अस्पताल में मशीन के लिए प्लेटफार्म आदि निर्माण की कवायद की जा रही है। इसके शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को जांच कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

मशीन से यह होगी जांच
अरबन पीएचसी सोमनाथ नगर में लगने वाले आटोएनलाइजर मशीन से बायोकेमेस्ट्री की जांच होगी। इसमें एलएफटी, केएफटी, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, सीआरपी, आरए फैक्टर, इमाइलेज, लाइपेज सहित करीब 56 जांच शामिल है, जबकि हिमेटोलाजी एनलाइजर मशीन से कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच की सुविधा होगी। इसमें एचबी, डब्लूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स काउंट, एमसीवी, मिक्स्ड, स्नोफिल, पीडीडब्लू, एमसीएच, लेम्पोसाइट सहित करीब पंद्रह जांच शामिल है। इनके शुरू होने से मरीजों को समय के साथ धन की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed