फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   atul maheshwari scholarship exam in deoria

बेहतर कल की उम्मीद के साथ परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी

Sun, 13 Nov 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
atul maheshwari scholarship exam in deoria
अमर उजाला फाउन्डेशन के तरफ से एनपीएस स्कूल सोन्दा में आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवुत्ति परीक्ष? - फोटो : DEORIA
बेहतर कल की उम्मीद के साथ परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी
विज्ञापन

एनपीएस स्कूल में हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, पंजीकृत 625 में 357 परीक्षार्थी रहे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में हुई। अनुशासित ढंग से परीक्षार्थी केंद्र पर नियत समय पर पहुंचे और पूरे जोश व उत्साह के साथ आंखों में बेहतर भविष्य का सपना लेकर इसमें शामिल हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद उनका चेहरे पर गजब का आत्मविश्वास दिखा।
परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर से लेकर आसपास के नगरीय व ग्रामीण इलाकों के परीक्षार्थियों व अभिभावकों में केंद्र पर समय से पहुंचने की होड़ दिखी। जनपद मुख्यालय जाने वाली वाली बसों व ट्रेनों में भी छात्र-छात्राएं ही अधिक दिखे।
विज्ञापन

अधिकांश परीक्षार्थी टेंपो, ई-रिक्शा और निजी साधन से केंद्र पर पहुंचे। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर होने से परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को भी यहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुई। प्रवेश द्वार के बाहर व अंदर तथा हर कक्ष के बाहर सीटिंग प्लान होने से भी उन्हें पहुंचने में सहूलियत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित समय सुबह 11 बजे से परीक्षा आरंभ हो गई। परीक्षा के लिए कक्षा नौवीं से 106, 10वीं से 151, 11वीं से 241 तथा 12वीं से 127 मिलाकर कुल 625 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 357 परीक्षा में शामिल हुए।
हुए सफल तो आगे की पढ़ाई और खुद को बेहतर बनाने में करेंगे उपयोग
प्रश्नपत्र काफी अच्छा हुआ। सामान्य ज्ञान, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य विषयों से सवाल आए थे। सफल हुए तो स्कॉलरशिप का प्रयोग आगे की पढ़ाई में करेंगे।
-अंशिका विश्वकर्मा, कक्षा नौ
विज्ञान के सवाल आसान लगे और हिंदी के कठिन। परीक्षा में अच्छे नंबर मिले और सफल हुई तो खुद को बेहतर बनाने में इस छात्रवृत्ति का उपयोग करूंगी।
-दीपांजली वर्मा, कक्षा 11
अन्य विषयों की अपेक्षा गणित थोड़ा कठिन लगा। विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित परीक्षा उनके विकास में सहायक बनेगी।
-वनीषा तिवारी, कक्षा 11
तर्कशक्ति से जुड़े सवाल काफी अच्छे रहे। सामाजिक विषय कठिन लगा। विद्यार्थियों को अपनी क्षमता जांचने का अवसर मिला। इससे आत्मविश्वास और जानकारी बढ़ी है।
-संजय यादव कक्षा 11
गणित कठिन और तर्कशक्ति के सवाल सही लगे। परीक्षा में शामिल होने की खुुशी है। यहां मिले अनुभव का लाभ आगे की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी मिलेगा।
-रोहित साहनी, कक्षा 11
सामान्य ज्ञान व तर्कशक्ति के सवाल अच्छे थे, जबकि अंग्रेजी कठिन। अच्छा करने की पूरी कोशिश की है। परिणाम जो भी निकले, पर इसमें शामिल होकर अच्छा लगा।
-आकाश कुमार, कक्षा 11
परीक्षा से विद्यार्थियों में आगे रहने की बढ़ेगी ललक
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह छात्रवृत्ति परीक्षा विद्यार्थियों को व्यक्तित्व के विकास के साथ ही उन्हें बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसी परीक्षाओं से उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना एवं आत्मविश्वास बढ़ेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में सही जानकारी मिलेगी जो उनके भविष्य में काम आएगी।

-संजय शंकर मिश्र, प्रबंध निदेशक एनपीएस
इन्होंने किया विशेष सहयोग
परीक्षा प्रभारी विपिन चंद्र गुप्ता एवं अंबिका दत्त पांडेय की देखरेख में डेढ़ घंटे की यह परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। इसके अलावा प्रधानाचार्य ज्योति लक्ष्मी, भटनी शाखा की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल, मुरली गुप्ता, देवव्रत तिवारी, शुभम, पल्लवी मिश्रा, नूपुर मिश्रा, शिवानी राय, शिवांगी गुप्ता, रीना पांडेय, सुमन मिश्रा, नित्यानंद विश्वकर्मा, यजुवेंद्र मिश्रा, अनुराधा अस्थाना, ज्योति मिश्रा, पद्मा मिश्रा, अंशु श्रीवास्तव, रानी चौरसिया, धनंजय यादव, अलका सिंह आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed