{"_id":"611aa9c98ebc3e432c2fad82","slug":"attack-on-youth-standing-in-queue-for-ticket-deoria-news-gkp405741823","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए कतार में खड़े युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए कतार में खड़े युवक पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट के लिए कतार में खड़े युवक पर हमला
देवरिया/रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के एक युवक पर सोमवार को सदर रेलवे स्टेशन पर कुछ युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। संयोग रहा कि उसके दो साथियों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। आरोपी पीड़ित को जान- माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद कुछ देर के लिए स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाक्षेत्र के परसौना गांव निवासी विशाल प्रसाद पुत्र नंदू प्रसाद गांव के ही अपने दो साथियों के साथ सोमवार को देवरिया रेलवे स्टेशन टिकट लेने निकले। इसी बीच गांव का ही एक युवक पास आकर विशाल से जानना चाहा कि तीनों युवक एक साथ कहां जा रहे हैं। विशाल ने स्टेशन जाने की बात उससे बता दी। तीनों साथी दोपहर बाद स्टेशन पहुंचे। टिकट लेने के लिए विशाल कतार में खड़ा होकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
इसी बीच छह अज्ञात युवक वहां पहुंचकर विशाल का नाम पूछने लगे। विशाल के नाम बताते ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। पिटाई होते देख दोनों साथी दौड़कर बीच - बचाव करने लगे। इतने में लोग जमा हो गए। बदमाश अपने को घिरते देख पीड़ित को जान - माल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विशाल ने रामपुर कारखाना थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विशाल के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर गांव के एक आरोपित ने उस पर हमला करवाया है। इस संबंध में एसओ मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिलीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।