{"_id":"6175a9ce6808aa53444bb1f0","slug":"atm-salempur-news-gkp414096864","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग, लाखों रुपये जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग, लाखों रुपये जले
विज्ञापन
नगर के विकास रोड स्थित एसबीआई एटीएम का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के विकास रोड में स्थित एसबीआई के एटीएम में शनिवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये नगदी भी जल गई। सूचना पर बैंक के अफसर पहुंचे और जांच में जुट गए।
भटनी नगर के विकास रोड में एसबीआई का शाखा है। बैंक के पास ही एसबीआई का एटीएम भी है। शनिवार शाम को बैंक बंद कर कर्मी घर चले गए। देर रात शॉर्ट सर्किट से एटीएम में आग लग गई। आसपास के लोगों के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाखा प्रबंधक को इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में पहुंचे बैंक कर्मचारियों ने देखा तो एटीएम मशीन व अन्य उपकरण और नकदी जल गई। कितना रुपया जला है इसकी पुष्टि अभी नही हो पाई है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर से अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। शाखा प्रबंधक आशिफ इकबाल ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से एटीएम कक्ष में आग लगी है। लाखों रुपये के उपकरण के साथ नगदी भी जली है।