{"_id":"203017e25fd872e8c76591336632ab7f","slug":"at-the-north-side-of-station-will-open-ticet-counter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के उत्तर तरफ टिकट खिड़की खुलेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के उत्तर तरफ टिकट खिड़की खुलेगी
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्र ने बुुधवार को देवरिया सदर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर तरफ टिकट खिलड़ी काउंटर और पश्चिम तरफ फुट ओवरब्रिज के निर्माण की बात कही। अच्छा कार्य करने वाले वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।
सुबह 11:35 बजे महाप्रबंधक राजीव मिश्र निरीक्षण यान से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, एसएस बेंच, दिव्यांगों के लिए बने बुकिंग काउंटर और विभिन्न यात्री सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने स्टेशन के बाहर निरीक्षण किया और बाहर की तरफ ग्लो साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया।
विशिष्ट कक्ष में यूरिनल लगाने की बात कही। महिला और पुरुष प्रतीक्षालय का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने वाणिज्य विभाग को देखा और उत्कृष्ट कार्य के लिए अखिलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपये पुरस्कार दिया। जनपद व्यापार मंडल के श्यामसुंदर भगत, पंकज बरनवाल समेत तमाम व्यापारी महाप्रबंधक से मिले।
विज्ञापन
व्यापारियों ने उत्तर तरफ टिकट खिड़की, पश्चिम तरफ फुट ओवरब्रिज समेत बिहार संपर्क क्रांति और गरीब रथ के ठहराव की मांग की। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में फूड और मिल्क प्लाजा खोलने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान उनके साथ रेल संरक्षा आयुक्त पीके बाजपेयी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी एके कश्यप, प्रधान मुख्य अभियंता ओपी अग्रवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण एसएल वर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अर्चना जोशी, वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी डॉ. आरसी राय, मुख्य कार्मिक अधिकारी एसएमएन इस्लाम, सीपीआरओ संजय यादव, डीसीआई राजाराम समेत तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इससे पूर्व अधिकारियों ने बैतालपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। यहां से वह भटनी के लिए रवाना हो गए।
प्लेटफार्म पर खड़ा वाहन पकड़ा गया
महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पिकअप सदर रेलवे स्टेशन के पश्चिम तरफ रेल लाइन के किनारे खड़ी की थी। महाप्रबंधक राजीव मिश्र की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने कार्रवाई का निर्देश दिया।
आरपीएफ के जवानों ने वाहन को स्वामी समेत पकड़ लिया। आरपीएफ इंसपेक्टर दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति सदर कोतवाली के पुरवां मेहड़ा का रहने वाला है। उसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 159 के तहत कार्रवाई की गई है।
दो कर्मचारियों को दिया इनाम
भटनी। महाप्रबंधक राजीव मिश्र दोपहर डेढ़ बजे सैलून से भटनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने प्लेटफार्म का निरीक्षण किया। इसके बाद भोजनालय में पहुंचे।
यहां साफ-सफाई में थोड़ी कमी मिलने पर सुधार का निर्देश दिया। स्टेशन पर सबकुछ ठीकठाक मिलने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक आरके यादव को 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। डेढ़ घंटे तक निरीक्षण के बाद वह सिवान चले गए। भटनी के 115 नंबर ढाले पर तैनात गैंगमैन पवन कुमार और जेई रवींद्र कुमार को 30 हजार का इनाम दिया। सुरक्षा कवच सामग्री के बारे में पूछा। इससे पूर्व नगर पंचायत भटनी के चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, रमेश चंद्र वर्मा, सुनील कुुमार यादव आदि ने स्टेशन की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जीएम को दिया।